• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
शनिवार, फ़रवरी 28, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

पटना हुआ Twin City. 4 घंटे के सफ़र वाले रूट पर लगेगा केवल 90 मिनट. नया फोरलेन हुआ तैयार. गया घंटे भर में पहुचिए अब झारखंड

Lov Singh by Lov Singh
मई 5, 2025
in India
0
0
SHARES
62
VIEWS

पटना हुआ Twin City. 4 घंटे के सफ़र वाले रूट पर लगेगा केवल 90 मिनट. नया फोरलेन हुआ तैयार. गया घंटे भर में पहुचिए अब झारखंड

Lov Singh · मई 5, 2025

जिस सड़क का सपना 2010 में देखा गया था, वो 2025 में जाके पूरा हुआ। पटना-गया-डोभी फोरलेन रोड, अब पूरी तरह तैयार है। ये सड़क सिर्फ बिहार सरकार की नहीं, बल्कि लोगों की भी एक बड़ी जरूरत थी — क्योंकि पटना से बोधगया या झारखंड जाना अब तक झंझट भरा काम था।

कौन-कौन से इलाकों से होकर गुजरेगी सड़क?

ये चार लेन की सड़क पटना के सरिस्ताबाद से शुरू होकर पुनपुन, मसौढ़ी, जहानाबाद, मखदुमपुर, गया बाईपास और बोधगया होते हुए डोभी तक जाएगी। यानी पूरा 127 किलोमीटर लंबा सफर अब आरामदायक हो गया है।

पहले क्या दिक्कत थी?

  • सड़क बनाने वाली पहली कंपनी के पास पैसे नहीं थे, उसने काम छोड़ दिया।


  • जमीन अधिग्रहण में काफी विवाद हुए।

  • मामला पटना हाईकोर्ट तक पहुंचा और कोर्ट को खुद मॉनिटरिंग करनी पड़ी।

  • बार-बार डेडलाइन बढ़ती रही… और ऐसे में 5 साल का प्रोजेक्ट, 15 साल में पूरा हुआ।

अब क्या फायदा मिलेगा?

इस रोड से सबसे बड़ा फायदा होगा कि पटना से गया अब सिर्फ 1.5 घंटे में पहुंचा जा सकता है। पहले इस सफर में 4 घंटे तक लगते थे। जो लोग बोधगया जाते हैं – चाहे वो पर्यटक हों या विदेशी बौद्ध धर्म अनुयायी, उन्हें अब राहत मिलेगी।

रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

गया विधायक प्रेम कुमार ने बताया कि इस रोड के बनने से सिर्फ सफर आसान नहीं होगा, बल्कि पर्यटन बढ़ेगा, लोग आएंगे और स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। साथ ही जाम से भी राहत मिलेगी।

कितना खर्च हुआ?

इस प्रोजेक्ट पर कुल मिलाकर ₹5000 करोड़ का खर्च हुआ है।

  • ₹2000 करोड़ से रोड बना

  • बाकी पैसों से जमीन खरीदी गई, बाईपास, और पुल (ROB) बनाए गए

सड़क में क्या-क्या बना?

  • तीन फेज में पूरी सड़क बनी

  • 5 बड़े ROB (रेलवे ओवरब्रिज) बने हैं – पटना, जहानाबाद और गया में

  • 9 जगहों पर बाईपास बने हैं ताकि शहर के अंदर जाम से बचा जा सके

  • करीब 65 किलोमीटर में नई सड़क बनी और बाकी पुरानी सड़क को ही चौड़ा किया गया

किन रास्तों से जुड़ेगी ये सड़क?

इस रोड को चार बड़े रास्तों से जोड़ा गया है:

  • पटना-आरा-बक्सर NH

  • बिहटा-सरमेरा SH

  • गया-बिहारशरीफ रोड

  • और दिल्ली-कोलकाता का स्वर्णिम चतुर्भुज हाईवे

एक नजर में – पूरा अपडेट

जानकारी डिटेल
कुल लंबाई 127 किलोमीटर
समय पहले कितना लगता था 3.5 से 4 घंटे
अब कितना समय लगेगा सिर्फ 90 मिनट
कुल खर्च ₹5000 करोड़
कितने ROB बने 5
बाईपास कितने बने 9
नई सड़क कितनी बनी 65 किलोमीटर
जुड़ेगा किन-किन सड़कों से बक्सर NH, सरमेरा SH, बिहारशरीफ रोड, GQ हाईवे
ShareTweetSendShare
Previous Post

AC चलाने से भी नहीं आएगा बिजली का बिल. Waaree Radiance किट हुआ लांच. सोलर पर चलेगा सबकुछ.

Next Post

सऊदी में प्रवासियों पर भारी पड़ी गलती. 5 हुए गिरफ्तार. 1 लाख रियाल का जुर्माना हुआ तय.

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

Expats Help

UAE में पुलिस ने पकड़े 19 भिखारी, एक की एक दिन की कमाई निकली 11 हजार दिरहम

by Praggya Singh sabal
फ़रवरी 28, 2026
0

रास अल खैमा (Ras Al Khaimah) पुलिस ने रमजान के दौरान भीख मांगने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अब तक 19 भिखारियों को...

Read moreDetails

UAE में रमजान के दौरान दिखेगा आसमानी करिश्मा, एक कतार में चमकेंगे 6 ग्रह, जानिए कब और कैसे देखें

फ़रवरी 28, 2026

Lulu Group ने कुवैत में खोला खास ‘Gourmet’ स्टोर, Hessah District में अब मिलेगी यह नई सुविधा

फ़रवरी 28, 2026

Dubai Quran Award के फाइनल में पहुंचा 14 साल का कुवैती लड़का, 1 मिलियन डॉलर के इनाम के लिए मुकाबला

फ़रवरी 28, 2026
Next Post

सऊदी में प्रवासियों पर भारी पड़ी गलती. 5 हुए गिरफ्तार. 1 लाख रियाल का जुर्माना हुआ तय.

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906