Pawan Express के साथ बड़ा हादसा टला. रेलवे में फिर मचा हड़कंप. 15 किमी तक दौड़ती रही हज़ारो ज़िंदगीयाँ मौत के साथ

Lov Singh3 July 20231 min read45 viewsIndia

देशभर में एक ओर जहां रेलवे अपग्रेड हो रहा है वहीं दूसरी ओर रेल यात्रा की सुरक्षा सवालिया घेरे में आ रही है. ओडिशा के बड़े रेल हादसे के बाद और कई बड़े रेल हादसे लगातार अखबारों के पन्नों पर आ रहे हैं. ताजा मामला बिहार से मुंबई जाने वाली जयनगर लोकमान्य तिलक टर्मिनल पवन एक्सप्रेस के साथ हो गया है.

दरअसल बिहार से दौड़ने वाली ट्रेन बिहार के जयनगर से खुलती है और मुंबई के लोकमान्य तिलक तक जाती है. पवन एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर डब्बे के नीचे के पहिए टूट गए थे और ट्रेन सरपट दौड़े जा रही थी. यात्रियों को असामान्य तेज आवाज सुनकर काफी बेचैनी हुई और कुछ जब समझ में ना आया तो उन लोगों ने चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोक दिया.

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

जब ट्रेन रुकी तब उसके नीचे के पहियों की जांच की गई तो उसे टूटा पाया गया. अगर यात्रियों ने यह चेन पुलिंग ना किया होता तो आज बिहार में एक बड़ा ट्रेन हादसा हो सकता था.

चक्का के टूटने की खबर सुनने के साथ ही सोनपुर रेल मंडल में हड़कंप मच गया. एक यात्री ने बताया कि यह जोर जोर की आवाज पिछले 15 किलोमीटर से लगातार आ रही थी. यह घटना सोनपुर रेल मंडल के हाजीपुर मुजफ्फरपुर रेल खंड के भगवानपुर स्टेशन पर हुआ.

बिहार (#Bihar) के जयनगर से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली पवन एक्सप्रेस के एक बोगी का एक पहिया टूट गया। हालांकि समय रहते ट्रेन को रोक लिया गया, इससे एक बड़ा हादसा रुक गया।

Share:

Comments

Leave a comment