इन उम्र वालों को भी मिली ग्रैंड मस्जिद में प्रवेश की अनुमति, परमिट की नहीं होगी जरूरत
ग्रैंड मस्जिद में सभी उम्र के बच्चों को प्रवेश की अनुमति
शनिवार को उमराह और हज मंत्रालय ने कहा है कि मक्का के ग्रैंड मस्जिद में सभी उम्र के बच्चों को प्रवेश की अनुमति है। मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि माता पिता अपने बच्चे को ग्रैंड मस्जिद में ला सकते हैं।
5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए परमिट जरूरी नहीं
वहीं बच्चों को परमिट देने की बात करें तो 5 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए Eatmarna application के जरिए परमिट लेना जरूरी होगा। इसके अलावा जिन बच हों की उम्र 5 से कम है उनके लिए किसी परमिट की जरूरत नहीं है।




