ओमान में तेल और गैस क्षेत्र में काम करने पेशेवर पदों के लिए Professional Practice License अनिवार्य
ओमान की Ministry of Labour ने ऐलान किया है कि ऊर्जा और खनिज (Energy and Minerals) क्षेत्र में काम करने वाले कुछ खास तकनीकी और पेशेवर पदों के लिए 1 सितंबर 2025 से पेशेवर लाइसेंस (Professional Practice License) अनिवार्य होगा।
इस निर्णय का उद्देश्य
-
श्रम बाजार को नियमित करना
-
कर्मचारियों की दक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित करना
-
राष्ट्रीय मानकों और लक्ष्यों के अनुरूप कार्यबल तैयार करना
किनके लिए ज़रूरी होगा लाइसेंस?
नए और वर्तमान कर्मचारियों, दोनों को, जिनका संबंध निम्नलिखित क्षेत्रों से है:
पेशों की सूची (43 जॉब टाइटल्स में से कुछ प्रमुख):
-
HSE Advisor
-
Mobile Crane Operator
-
Forklift Operator
-
Excavator Operator
-
Mechanical Technician
-
Electrical Technician
-
Welder
-
Driller
-
CNC Machine Operator
-
Instrument Technician
-
Tool Pusher
-
Derrickman
-
Pipe and Tube Fabricator
-
Fitting and Assembly Technician
-
Welding Assistant
-
Vehicle Marshal
-
Lifting Supervisor
-
Assistant Driller
-
Machine Tool Technician
(और भी कई तकनीकी पद)
लाइसेंस कैसे मिलेगा?
-
Oman Energy Association के तहत बनी Sector Skills Unit से लाइसेंस प्राप्त करना होगा
-
वर्क परमिट जारी करने या रिन्यू करने से पहले यह लाइसेंस अनिवार्य होगा
यदि लाइसेंस नहीं है तो?
-
Ministry of Labour बिना वैध लाइसेंस के वर्क परमिट जारी नहीं करेगी
-
कंपनियों को हिदायत दी गई है कि वे इन नियमों के पालन के लिए अपने कर्मचारियों को तुरंत तैयार करें
इस पहल से क्या होगा फायदा?
-
ओमान के नागरिकों की योग्यता और रोजगार क्षमता बढ़ेगी
-
सेफ्टी स्टैंडर्ड्स का पालन सुनिश्चित होगा
-
केवल प्रशिक्षित और प्रमाणित कर्मचारी ही महत्वपूर्ण पदों पर होंगे





