प्रवासियों को विदेश जाने में अब नहीं होगी परेशानी, बिहार के 12 शहरों में खुलेगा AIRPORT, किराया भी लगेगा कम
उचित हवाई सुविधा न होने के कारण लोगों को हो रही है परेशानी
बिहार में लोगों को उचित हवाई सुविधा न मिलने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्यादातर मामलों में कई स्थानों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट न होने के कारण उन्हें अपनी यात्रा पर अधिक पैसे भी खर्च करने पड़ जाते हैं। आवागमन की सुविधा के लिए बिहार में जल्द ही कदम उठाए जाने वाले हैं।
बताते चलें कि अभी फिलहाल पटना , दरभंगा, गया और बोधगया में ही एयरपोर्ट होने के कारण यात्रियों को देश विदेश जाने में बड़ी परेशानी होती है और यहां से वहां करने में उनके अधिक पैसे लग जाते हैं लेकिन नए एयरपोर्ट के बनने के बाद प्रवासी बेफजूल की खर्च से बच पाएंगे यानी कि किराया भी कम लगेगा।

12 शहरों में बनाया जायेंगे एयरपोर्ट
इस बाबत राज्य के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने जिले के डीएम के साथ बैठक में मिलकर मुजफ्फरपुर , गोपालगंज, मुंगेर, भागलपुर, रक्सौल, पूर्णिया दरभंगा , बिहटा और गया में एयरपोर्ट बनाने को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान नए एयरपोर्ट बनाने और जिनपर काम चल रहा है उनको पूरा कर संचालन शुरू करने की बात कही गई।



