कतर में एक भारतीय व्यक्ति की गिरफ्तारी की सूचना मिली है। शनिवार को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कतार में चल रहे एक इन्वेस्टिगेशन के दौरान अधिकारियों के द्वारा एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।
अमित गुप्ता नामक व्यक्ति किया गया है गिरफ्तार
बताते चलें कि कतर में अमित गुप्ता नामक एक भारतीय नागरिक जो कि एक भारतीय टेक कंपनी में काम करते हैं उन्हें गिरफ्तार किया गया है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि व्यक्ति को किस तरह के मामले के संबंध में गिरफ्तार किया गया है।
कतर में स्थित भारतीय दूतावास को इस बात की जानकारी है। दूतावास के अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है और वह लगातार परिजनों के सम्पर्क में हैं। यह मामला दूतावास के संज्ञान में है और इसपर नजर रखी जा रही है।