• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
शुक्रवार, फ़रवरी 20, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home Qatar

कतर के लिए अमेरिका में बनेगा एयरबेस, हर वक्त तैनात रहेंगे F-15 जेट और फाइटर पायलट

कतर के लिए अमेरिका में बनेगा एयरबेस, हर वक्त तैनात रहेंगे F-15 जेट और फाइटर पायलट

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
अक्टूबर 11, 2025
in Qatar, World
0
कतर के लिए अमेरिका में बनेगा एयरबेस, हर वक्त तैनात रहेंगे F-15 जेट और फाइटर पायलट

कतर के लिए अमेरिका में बनेगा एयरबेस, हर वक्त तैनात रहेंगे F-15 जेट और फाइटर पायलट

0
SHARES
30
VIEWS

कतर के लिए अमेरिका में बनेगा एयरबेस, हर वक्त तैनात रहेंगे F-15 जेट और फाइटर पायलट

Vandana Upadhyay · अक्टूबर 11, 2025

कतर और अमेरिका की डिफेंस डील अब एक नए मुकाम पर पहुंच चुकी है। अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ की ओर से ऐलान किया गया है कि अमेरिका इडाहो में कतर एयरफोर्स के लिए एक संयुक्त एयरबेस स्थापित किया जायेगा। कतर के लिए यह बेस  F-15 जेट्स और पायलटों की ट्रेनिंग का बड़ा एयरबेस बनेगा।

Hegseth: "I'm also proud that today we're signing a letter of acceptance to build a Qatari Emeri air force facility at the Mountain Home Airbase in Idaho." pic.twitter.com/gGEyoeq7OX

— Aaron Rupar (@atrupar) October 10, 2025

अमेरिकी सेक्रेटरी ने बताया कि आज हम माउंटेन होम एयरफोर्स बेस, इडाहो में कतर अमीरी एयरफोर्स की सुविधा के निर्माण के लिए एक लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस साइन कर रहे हैं। ये साझेदारी हमारे ट्रेनिंग और इंटरऑपरेबिलिटी को मजबूत करेगी और हमारी संयुक्त ताकत को और अधिक बढ़ायेगी। उन्होंने कहा, कतर के साथ हमारा रिश्ता भरोसे और साझेदारी का है।

कतर को सुरक्षा की गारंटी दी

अमेरिका की ओर से यह फैसला ऐसे वक्त में लिया गया है जब ट्रंप ने कतर को सुरक्षा की पूरी गारंटी दी। हाल ही में 29 सितंबर को ट्रंप ने एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन करते हुए कहा था कि अमेरिका कतर की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस ऑर्डर में लिखा गया है कि यदि किसी भी देश ने कतर की ‘टेरिटरी, संप्रभुता या अहम इंफ्रास्ट्रक्चर’ पर हमला किया तो उसे अमेरिका की शांति और सुरक्षा के खिलाफ हमला माना जाएगा।


कतर लंबे वक्त से अमेरिका का अहम सहयोगी 

गौरतलब है कि कतर लंबे वक्त से अमेरिका का अहम सहयोगी रहा है। कतर की राजधानी दोहा के बाहर बना ‘अल उदेइद एयरबेस’ पहले से ही मिडल ईस्ट में अमेरिकी सेनाओं का सबसे बड़ा ठिकाना रहा है। साल 1996 में बने इस बेस में करीब 10,000 सैनिक तैनात हैं, जिनमें अमेरिकी, ब्रिटिश और कतर एयरफोर्स के जवान शामिल हैं। अब अमेरिका के इडाहो में नया एयरबेस बनने से कतर और अमेरिका के रिश्तों को और अधिक मजबूती मिलेगी। इस कदम से दोनों देशों के बीच ‘संयुक्त सैन्य तैयारी और ऑपरेशनल सिंक्रोनाइजेशन’ को मजबूती मिलेगी।

ShareTweetSendShare
Previous Post

जेद्दा के लिए बेंगलुरु से सीधी उड़ान, रियाद और कुवैत के लिए Air India Express ने शुरू की नई उड़ानें

Next Post

ओमान में कामगारों के लिए नया कानून हुआ लागू, जानिए इसकी शर्तें और उद्देश्य

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

India

PM Modi और Abu Dhabi क्राउन प्रिंस की मीटिंग, भारत में बनेगा सुपरकंप्यूटर और AI को लेकर हुए बड़े फैसले

by Praggya Singh sabal
फ़रवरी 19, 2026
0

नई दिल्ली के Bharat Mandapam में India AI Impact Summit 2026 का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक किया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री Narendra...

Read moreDetails

Kuwait Court Decision: कुवैत में पेंशन कटौती का फैसला सही, पूर्व जजों की अपील हुई खारिज

फ़रवरी 19, 2026

भारत-अमेरिका डील के बाद सऊदी अरब ने मारी बाजी, तेल के खेल में रूस को पछाड़ बना नंबर 1

फ़रवरी 19, 2026

Apple Pakistan Update: एप्पल अब पाकिस्तान में बनाएगा iPhone, सरकार ने दी मंजूरी और टैक्स में भी की बड़ी कटौती

फ़रवरी 19, 2026
Next Post
ओमान में कामगारों के लिए नया कानून हुआ लागू, जानिए इसकी शर्तें और उद्देश्य

ओमान में कामगारों के लिए नया कानून हुआ लागू, जानिए इसकी शर्तें और उद्देश्य

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906