अब ट्रेनें चलेंगी 75 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से, यात्रियों को नहीं होगा लेट
ट्रेन की अधिकतम गति को बढ़ाकर 75 km/h किया गया
रेलवे ने ट्रेन की स्पीड को लेकर एक नया फैसला लिया है। ट्रेन की अधिकतम गति 60 km/h होती है जिसे बढ़ाकर 75 km/h कर दिया गया है। मंगलवार को national transporter ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि अधिकतम स्पीड 60 km/h होती है जिसे बढ़ाकर 75 km/h कर दिया जाएगा। आइए जानते हैं कि यह फैसला क्यों लिया गया है?

ठंड के दिनों में कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी होती है
बताते चलें कि ठंड के दिनों में कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी होती है। जिसके कारण ट्रेन अक्सर लेट ही रहती है। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कोहरे में इस स्पीड से यात्री अपने स्थान पर सुरक्षित पहुंच सके इसके लिए कोहरे से प्रभावित क्षेत्रों में सभी लोको पायलटों को फॉग डिवाइस दिया जाएगा।
ट्रेन लेट होती है तो इस परेशानियों का करना पड़ता है सामना
ठंड के दिनों में ट्रेनों के देरी से चलने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। समय से यात्री अपने स्थान पर नहीं पहुंच पाते हैं। देरी से चलने के कारण खान-पान की सुविधाओं पर असर पड़ता है। Working Hours में बढ़ोतरी के कारण लोको पायलटों की कमी का सामना करना पड़ता है।




