Redmi A2+ और Redmi A2 भारत में लॉन्च, 4,499 रुपये से शुरू हो रही है इन नए स्मार्टफोन की कीमत
दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए गए
भारत में Redmi ने दो नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। दोनों बजट स्मार्टफोन होंगे और बेहद ही कम कीमत में उपलब्ध होंगे। इनमें HD+ डॉट ड्रॉप डिस्प्ले, 5000 एमएएच की बैटरी और बढ़िया कैमरा क्वालिटी दी गई है। आईए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi A2+ और Redmi A2 के क्या हैं फीचर्स?
फोन में 1600×720 पिक्चर रेजोल्यूशन वाला 6.52 इंच का HD+ डॉट ड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है। 4 जीबी की रैम और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। वहीं कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल AI ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
10W फास्ट चार्जिंग वाली 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। Redmi A2+ में सुपर रिस्पॉन्सिव फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन मीडियाटेक हेलियो जी36 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। स्मार्ट फोन सी ग्रीन, एक्वा ब्लू और क्लासिक ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
क्या है Redmi A2+ और Redmi A2 की कीमत?
Redmi A2+ के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है। Redmi A2 तीन वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें 2GB + 32GB स्टोरेज वेरिएंट 5,999 रुपये, 2GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट 6,499 रुपये और 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 4,499 रुपये में उपलब्ध है। इसपर 23 मई से सेल शुरू होने वाला है।





