Redmi A2, Redmi A2+ पर शुरू हुई सेल, 500 रुपए तक की कर सकते हैं बचत
नया स्मार्टफोन लेने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर
नया स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। आज दोपहर 12:00 बजे से Redmi A2 और Redmi A2+ की सेल शुरू होने वाली है। इनकी शुरुवाती कीमत 5,999 रुपये है। आइए इन स्मार्ट फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi A2, Redmi A2+ पर कितना मिल रहा है ऑफर?
Redmi A2 की कीमत 6,299 रुपये है जिसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं, 2 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,799 रुपये है। इसके अलावा 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। ICICI और Axis Card से पेटेंट पर 500 रुपए की छूट मिलेगी।
Redmi A2+ के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,499 रुपये है। यह ब्लैक, एक्वा ब्लू और सी ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Redmi A2 और Redmi A2+ में 6.52 इंच का IPS LCD दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो 10W चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है।





