Samsung Galaxy S24 Series होगी मेड-इन-इंडिया, भारत में बने इन फोन का ग्लोबल मार्किट में बजेगा डंका
Samsung Galaxy S24 Series: सैमसंग कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप गैलेक्सी S24 सीरीज को लांच कर दिया है। इस सीरीज के फोन की कीमत ₹79,999 से शुरू है। अब ऐसी रिपोर्ट सामने निकल कर आ रही है कि इस सीरीज के स्मार्टफोन भारत के अंदर फैक्ट्री में ही बनाए जाएंगे जो की मेड इन इंडिया होंगे।

Samsung Galaxy S24 Series: मेड-इन-इंडिया स्टांप भी लगेगा
इस सीरीज के तीनों स्मार्टफोन भारत में ही बनाए जाएंगे नॉर्थ इंडिया वाली सैमसंग की फैक्ट्री में। भारत में बनने के बाद यह स्मार्टफोन भारतीय और ग्लोबल मार्केट में बेचे जाएंगे और इस सीरीज के स्मार्टफोन भारत में बनने के बाद उनमें मेड इन इंडिया स्टांप भी लगेगा।

फोन की प्री-बुकिंग हुई शुरू
इस सीरीज के स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और 31 जनवरी 2024 से फोन की शिपमेंट भी शुरू हो जाएगी, फ्लिपकार्ट से आप इन फोन को प्रीहीबुक कर सकते हैं। इन सीरीज के स्मार्टफोन में कई एडवांस्ड फीचर ऑफर किए गए हैं।



