Saudi Airlines Update: सऊदी एयरलाइंस ने गल्फ देशों की फ्लाइट्स पर लगाई रोक 12 मार्च तक बढ़ाई, यात्रियों के लिए जारी हुआ नियम
सऊदी एयरलाइंस (Saudia) ने गल्फ देशों के लिए अपनी फ्लाइट सेवाओं पर लगी रोक को 12 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया है. इस फैसले का सीधा असर यूएई, कुवैत, कतर और बहरीन जैसे देशों में सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा. एयरलाइंस ने साफ तौर पर कहा है कि मौजूदा हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया है और यात्रियों को बिना कन्फर्मेशन एयरपोर्ट न जाने की सलाह दी गई है. सऊदी न्यूज़ द्वारा इस बात की आधिकारिक जानकारी साझा की गई है.
किन शहरों की फ्लाइट्स हुई सस्पेंड?
सऊदी एयरलाइंस ने क्षेत्रीय सुरक्षा और एयरस्पेस की स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है. इसके अलावा अन्य एयरलाइंस जैसे Flyadeal और Flynas ने भी अपने शेड्यूल में बदलाव किए हैं. सस्पेंड की गई फ्लाइट्स की जानकारी कुछ इस तरह है:
- सऊदी एयरलाइंस ने 12 मार्च तक अबू धाबी, दुबई, दोहा, कुवैत सिटी, बहरीन और अम्मान की उड़ानें रोक दी हैं.
- मॉस्को (रूस) और पेशावर (पाकिस्तान) के लिए फ्लाइट्स कम से कम 15 मार्च 2026 तक सस्पेंड रहेंगी.
- Flyadeal ने दुबई, अम्मान और दमिश्क की उड़ानें 12 मार्च तक रद्द कर दी हैं.
- Flynas ने अपनी रीजनल रूट्स की उड़ानों पर 15 मार्च तक रोक लगा दी है.
यात्रियों के लिए रिफंड और टिकट के नियम
जिन लोगों ने पहले से गल्फ देशों के लिए टिकट बुक कर रखा है, उनके लिए एयरलाइंस ने कई तरह की सहूलियत दी है ताकि उन्हें कोई आर्थिक नुकसान न हो. अगर आपकी कनेक्टिंग फ्लाइट रियाद या जेद्दाह से थी और वो रद्द हो गई है, तो आप दूसरे रूट की मांग कर सकते हैं. एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए ये नियम तय किए हैं:
- फ्री डेट चेंज: फ्लाइट सेवा दोबारा शुरू होने के 14 दिनों के भीतर यात्री अपनी यात्रा की तारीख एक बार फ्री में बदल सकते हैं.
- पूरा रिफंड: रद्द की गई फ्लाइट्स का पूरा पैसा रिफंड लिया जा सकता है और इसके लिए कोई कैंसिलेशन फीस नहीं कटेगी.
- ओपन टिकट: यात्री अपनी टिकट को भविष्य की यात्रा के लिए ओपन टिकट में भी बदल सकते हैं.
- एयरपोर्ट गाइडलाइन: जब तक एयरलाइंस से फ्लाइट कन्फर्म होने का सीधा मैसेज न आए, तब तक यात्रियों को एयरपोर्ट न जाने की हिदायत दी गई है.




