• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
मंगलवार, मार्च 24, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home Saudi

सऊदी में स्कूलों और मस्जिदों के पास तंबाकू की दुकाने चलाने पर लगा प्रतिबंध

सऊदी में स्कूलों और मस्जिदों के पास तंबाकू की दुकाने चलाने पर लगा प्रतिबंध

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
अक्टूबर 11, 2025
in Saudi
0
सऊदी में स्कूलों और मस्जिदों के पास तंबाकू की दुकाने चलाने पर लगा प्रतिबंध

सऊदी में स्कूलों और मस्जिदों के पास तंबाकू की दुकाने चलाने पर लगा प्रतिबंध

0
SHARES
35
VIEWS

सऊदी में स्कूलों और मस्जिदों के पास तंबाकू की दुकाने चलाने पर लगा प्रतिबंध

Vandana Upadhyay · अक्टूबर 11, 2025

सऊदी अरब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए स्कूलों और मस्जिदों से 500 मीटर के दायरें में तंबाकू की दुकाने चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। नगरपालिका और आवास मंत्रालय ने नए नियमों को मंजूरी दे दी है। सरकार के द्वारा जारी इन नियमों का उद्देश्य  जनस्वास्थ्य को बढ़ावा देना, कानूनों का पालन सुनिश्चित करना, और देशभर में सुरक्षित व व्यवस्थित व्यावसायिक माहौल बनाना है। मंत्रालय की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि सिगरेट बेचने से लेकर शीशा और ई-सिगरेट बेचने वाली सभी दुकानों पर लागू होगा।

लाइसेंस के लिए जरूरी बातें

  • वैध कॉमर्शियल रजिस्ट्रेशन (व्यापार पंजीकरण)

  • सिविल डिफेंस की मंजूरी


  • नगरपालिका लाइसेंसिंग कानून और उसके कार्यकारी नियमों का पूरा पालन

दुकानों के लिए शर्ते

दुकान शहरी क्षेत्र के अंदर किसी व्यावसायिक इमारत में ही होनी चाहिए। दुकान का न्यूनतम क्षेत्रफल 36 वर्ग मीटर तय किया गया है। प्रत्येक नगरपालिका के अनुसार सड़क की चौड़ाई और स्थान के हिसाब से अलग शर्तें लागू होंगी। बाहरी साइन बोर्ड पर विज्ञापन या लोगो लगाना मना है केवल दुकान का नाम ही लिखा जायेगा। फुटपाथ का उपयोग दुकान के बाहर करने की अनुमति नहीं है। अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। स्वच्छता, सुरक्षित कचरा निपटान और ई-पेमेंट की सुविधा अनिवार्य है।

तकनीकी और सुरक्षा मानक

भवन का फैसाड डिजाइन सऊदी वास्तुकला के मानकों के अनुसार होना चाहिए। दिव्यांगों के लिए रैंप, अलार्म सिस्टम, फायर एक्सटिंग्विशर, और वेंटिलेशन व लाइटिंग के लिए सऊदी बिल्डिंग कोड का पालन जरूरी है।

ब्रिकी से जुड़ी पाबंदियां

  • 18 साल से कम उम्र वालों को तंबाकू बेचना प्रतिबंधित है।

  • विक्रेता आयु प्रमाण (ID) मांग सकते हैं।

  • उत्पादों को मिलाना, दोबारा पैक करना या बिना मंजूरी वाले पैकेट में बेचना मना है।

  • अज्ञात स्रोत या गलत जानकारी वाले उत्पाद रखना या दिखाना प्रतिबंधित है।

  • सभी उत्पादों पर चेतावनी संदेश और जानकारी सऊदी फूड एंड ड्रग अथॉरिटी (SFDA) के मानकों के अनुसार लिखी होनी चाहिए।

  • सिगरेट केवल सीलबंद पैक में बेची जा सकती हैं  एक-एक पीस में बिक्री प्रतिबंध जारी रहेगा।

  • वेंडिंग मशीन से बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है।

  • प्रमोशनल ऑफर, गिफ्ट या फ्री सैंपल के रूप में तंबाकू देना मना है।

  • तंबाकू के दाम घटाना या उसका प्रचार करना भी प्रतिबंधित है।

  • उत्पाद दोषरहित और स्वीकृत वजन व पैकिंग में बेचे जाने चाहिए।

 उपभोक्ताओं के लिए ये नियम जरूरी
  • ग्राहक उत्पाद की जांच या टेस्टिंग नहीं कर सकते।

  • ई-सिगरेट लिक्विड कंटेनर सीलबंद होने चाहिए और उनमें तंबाकू मिलाना मना है।

  • सभी उत्पादों पर स्पष्ट मूल्य टैग होना जरूरी है।

नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना

नगरपालिका अधिकारी इन नियमों के पालन की निगरानी करेंगे। नियम तोड़ने वाली दुकानों पर जुर्माना और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह कदम कानूनी अनुपालन, स्वास्थ्य सुरक्षा और उच्च गुणवत्ता वाले शहरी माहौल को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।

 

ShareTweetSendShare
Previous Post

मिलिए यूएई की पहली मिस यूनिवर्स मरियम मोहम्मद से, मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का करेंगी प्रतिनिधित्व

Next Post

CBI ने क्रिमिनल मांकंदथिल थेकेथी उर्फ़ शीला कल्याणी को सऊदी से भारत वापस लाने में की सफलता हासिल

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

Kuwait

Kuwait Alert: आसमान से गिरे मलबे की वजह से कई इलाकों में बिजली गुल, गृह मंत्रालय ने लोगों के लिए जारी किया डेटा

by Sushma Kumari
मार्च 24, 2026
0

Kuwait में पिछले 24 घंटों के दौरान बचाव कार्यों के बाद गिरे मलबे से जुड़ी 13 घटनाएं सामने आई हैं। Ministry of Interior (MOI) के मुताबिक अब...

Read moreDetails

Kuwait Safety Update: कुवैत में 13 जगहों पर गिरा आसमान से मलबा, गृह मंत्रालय ने प्रवासियों और नागरिकों के लिए जारी की नई गाइडलाइन

मार्च 24, 2026

Jordan Air Raid Sirens: जॉर्डन के कई इलाकों में सुनाई दी साइरन की आवाज, सुरक्षा को लेकर नई गाइडलाइन जारी

मार्च 24, 2026

Saudi Arabia Foreign Minister News: सऊदी और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच हुई अहम बातचीत, क्षेत्रीय शांति पर बना प्लान

मार्च 24, 2026
Next Post
CBI ने क्रिमिनल मांकंदथिल थेकेथी उर्फ़ शीला कल्याणी को सऊदी से भारत वापस लाने में की सफलता हासिल

CBI ने क्रिमिनल मांकंदथिल थेकेथी उर्फ़ शीला कल्याणी को सऊदी से भारत वापस लाने में की सफलता हासिल

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906