सऊदी अरब ने भेजी 83वीं राहत फ्लाइट, गाजा के लोगों के लिए पहुंचा भारी मात्रा में खाना
सऊदी अरब की ओर से गाजा के लोगों की मदद का सिलसिला लगातार जारी है. किंग सलमान रिलीफ सेंटर (KSrelief) के जरिए सऊदी का 83वां राहत विमान मिस्र पहुंचा है, जो गाजा के लिए खाने-पीने का सामान लेकर आया है. इस मिशन का मकसद उन परिवारों की मदद करना है जो खाने की भारी कमी और संकट का सामना कर रहे हैं. सऊदी अरब की यह मुहिम वहां के आम लोगों को मुश्किल समय में सहारा देने के लिए चलाई जा रही है.
🗞️: सऊदी अरब ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, अर्तमिस 2 मिशन और शम्स सैटेलाइट को लेकर आया बड़ा अपडेट.।
मदद के तौर पर क्या-क्या पहुंचाया गया?
सऊदी अरब की तरफ से गाजा के लोगों के लिए अलग-अलग तरह से राहत सामग्री भेजी जा रही है. इसमें ताजे खाने के साथ-साथ लंबे समय तक चलने वाला राशन भी शामिल है. जमीन पर मौजूद टीमों ने राहत कार्य को काफी व्यवस्थित तरीके से प्लान किया है ताकि सबसे ज्यादा जरूरतमंद लोगों तक मदद पहले पहुंचे. हालिया रिपोर्ट के अनुसार राहत कार्य में नीचे दी गई चीज़ें शामिल हैं:
- गाजा के जरूरतमंद परिवारों को 24,700 से ज्यादा गर्म पौष्टिक भोजन के पैकेट बांटे गए हैं.
- KSrelief ने एक सेंट्रल किचन तैयार किया है जहां रोजाना खाना बनाया और पैक किया जाता है.
- 1 अप्रैल को गाजा में एक नया काफिला पहुंचा जिसमें बड़ी संख्या में फूड बास्केट थीं.
- दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में विस्थापित लोगों के बीच राशन के पैकेट का वितरण किया गया है.
- स्पेशल टीमें खाने की सुरक्षा और क्वालिटी की लगातार जांच करती हैं.
सऊदी अरब की इस मुहिम में कौन-कौन शामिल है?
सऊदी अरब इस पूरी मदद को किंग सलमान रिलीफ सेंटर (KSrelief) के जरिए मैनेज कर रहा है. मिस्र का अल-आरिश इंटरनेशनल एयरपोर्ट इस सामान को गाजा तक पहुंचाने के लिए एक मुख्य पड़ाव के रूप में इस्तेमाल हो रहा है. स्थानीय स्तर पर सामान बांटने के लिए सऊदी सेंटर फॉर कल्चर एंड हेरिटेज के साथ तालमेल बिठाया गया है. यह पूरी प्रक्रिया एक तय योजना के तहत चल रही है ताकि गाजा के अलग-अलग कैंपों में रह रहे लोगों को समय पर भोजन मिल सके.




