सऊदी अरब में हज के शुरुआती दिनों में ही भीषण गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि बड़ी संख्या में हज यात्री बीमार हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा। खासतौर पर हीट स्ट्रेस यानी अत्यधिक गर्मी की वजह से शरीर में होने वाली परेशानी के मामले सामने आए हैं।

📰: Hajj 2026 Update: सऊदी सरकार का नया फरमान, हज के दौरान झंडे और नारेबाजी की तो लगेगा 20 हजार का जुर्माना

हज यात्रियों की सेहत का क्या हाल है?

Saudi Ministry of Health (الصحة) के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, ज़ुल-हिज्जा के शुरुआती दिनों के दौरान 10 लोगों को हीट स्ट्रेस की गंभीर समस्या हुई। इसके अलावा, हज यात्रियों के लिए बनाए गए विशेष अस्पतालों में 2,000 से ज़्यादा लोगों को भर्ती करना पड़ा है। यह स्थिति दिखाती है कि हज के दौरान यात्रियों को गर्मी से कितनी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

गर्मी से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

स्वास्थ्य मंत्रालय और हज व उमराह मंत्रालय ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए कुछ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे इन बातों का खास ख्याल रखें:

  • दिन भर में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी पिएं ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
  • समय पर भोजन करें और कोई भी मील मिस न करें।
  • तेज धूप और गर्मी के समय टेंट के अंदर ही रहें, खासकर अरफात के दिन।
  • बाहर निकलते समय छाते का इस्तेमाल करें और ठंडी जगहों पर रहने की कोशिश करें।

Frequently Asked Questions (FAQs)

हज के शुरुआती दिनों में कितने लोग अस्पताल भर्ती हुए?

सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, ज़ुल-हिज्जा के शुरुआती दिनों में 2,000 से ज़्यादा हज यात्रियों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

हीट स्ट्रेस के कितने मामले दर्ज किए गए हैं?

सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब तक अत्यधिक गर्मी की वजह से बीमार हुए 10 हीट स्ट्रेस मामलों की जानकारी दी है।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.