सऊदी के पर्यावरण, जल और कृषि मंत्री अब्दुलरहमान अल-फदली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान देश के पर्यावरण सफलता की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब ने अपने विजन 2030 के तहत पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन और खाद्य सुरक्षा में कई बड़ी सफलतायें हासिल की हैं।
पर्यावरण संरक्षण में क्या हुआ?
-
5 नए पर्यावरण केंद्र बनाए गए
-
क्षेत्र का सबसे बड़ा ग्रीन फंड शुरू किया गया
-
151 मिलियन पेड़ लगाए गए, लक्ष्य 2030 तक 215 मिलियन
-
10 अरब पेड़ और 2.5 मिलियन हेक्टेयर जमीन की बहाली का लक्ष्य
-
राष्ट्रीय उद्यानों की संख्या 18 से बढ़ाकर 500 कर दी गई
-
समुद्री संरक्षित क्षेत्रों में 260% की बढ़ोतरी
-
8,000 से ज़्यादा संकटग्रस्त प्रजातियां फिर से प्राकृतिक क्षेत्रों में छोड़ी गईं
जल संरक्षण में प्रगति
-
4 मिलियन क्यूबिक मीटर क्षमता वाले 1,000 वर्षा जल बांध बनाए जा रहे हैं
-
दुनिया में सबसे अधिक समुद्री जल मीठा करने वाला देश बना
-
जल उत्पादन दोगुना, अब 16.6 मिलियन घन मीटर प्रतिदिन
-
पाइपलाइनों का नेटवर्क 18,000 किमी तक फैला
-
पानी की 3 दिन की औसत आपूर्ति अब शहरों में संभव
-
रीसायकल किया गया पानी 32% तक पहुंचा, पहले सिर्फ 251 से अब 550 मिलियन घन मीटर
-
क्लाउड सीडिंग (कृत्रिम वर्षा) से बारिश में 6.4 मिलियन क्यूबिक मीटर का इज़ाफा
अन्य बड़े कदम
-
21 शहरों के लिए अपशिष्ट प्रबंधन योजना, 2040 तक 90% कचरा लैंडफिल में नहीं जाएगा
-
सैंड एंड डस्ट स्टॉर्म्स सेंटर और क्लाइमेट चेंज स्टडी सेंटर की स्थापना
-
सऊदी को UN ने जल प्रबंधन में वैश्विक आदर्श मॉडल माना
-
सऊदी इंजीनियरों का वर्चस्व: जल क्षेत्र में 97% इंजीनियर स्थानीय
कृषि और खाद्य सुरक्षा
-
कृषि जीडीपी SR118 बिलियन तक पहुंची (2020 से 39% ज्यादा)
-
12 मिलियन टन खाद्य उत्पादन, समर्थन नीति और फंड से संभव
-
खजूर, दूध और अंडों में आत्मनिर्भरता, सब्जियों और पोल्ट्री में 70–100% आत्मनिर्भर
-
मछली और झींगा निर्यात बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा भी
-
दुनिया का सबसे बड़ा खजूर निर्यातक बना रहा
-
खाद्य सुरक्षा के लिए 11 प्रमुख खाद्य वस्तुओं का भंडार और चेतावनी प्रणाली जल्द शुरू
यह सभी कदम Saudi Vision 2030 के हिस्से हैं, जिसका उद्देश्य देश को पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ, जल-स्वावलंबी और खाद्य-सुरक्षित बनाना है।




