सऊदी अरब के National Center for Meteorology (NCM) ने रियाद और उसके आसपास के इलाकों के लिए मौसम का अहम अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार 6 मार्च से लेकर सोमवार 9 मार्च 2026 तक रियाद रीजन में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों और अन्य निवासियों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। यह बारिश अगले चार दिनों तक अलग-अलग समय पर जारी रह सकती है।

ℹ️: Saudi Arabia: जेद्दा और मदीना एयरपोर्ट पर बदला नियम, उमराह यात्रियों का इमीग्रेशन अब सेकंडों में

किन इलाकों में बदला रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने रियाद शहर के अलावा कई अन्य गवर्नरियों (Governorates) में भी बारिश और तेज हवाओं की भविष्यवाणी की है। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को घर से निकलते समय मौसम का अपडेट जरूर देख लेना चाहिए। नीचे उन जगहों की लिस्ट दी गई है जहां बारिश का असर देखने को मिलेगा:

Riyadh (रियाद) Al-Dilam (अल-दिलम)
Al-Muzahimiyah Durma (दुरमा)
Marat (मरात) Shaqra (शकरा)
Al-Ghat (अल-घाट) Al-Zulfi (अल-जुल्फी)
Al-Majma’ah Thadiq (थदिक)
Huraymila Diriyah (दिरियाह)
Rumah (रुमाह) Afif (अफीफ)
Al-Dawadmi Al-Quwaiyah
Al-Rayn (अल-रेन) Hawtat Bani Tamim
Al-Hariq (अल-हरिक) Al-Kharj (अल-खर्ज)
Wadi Al-Dawasir Al-Sulayyil
Al-Aflaj (अल-अफलज)

सुरक्षा को लेकर क्या निर्देश दिए गए हैं?

Saudi Civil Defense ने लोगों की सुरक्षा के लिए कुछ जरूरी बातें बताई हैं। बारिश के दौरान कई जगहों पर विजिबिलिटी कम हो सकती है और पानी जमा हो सकता है, इसलिए नीचे दी गई बातों का ध्यान रखना जरूरी है:

  • सावधानी बरतें: खराब मौसम के दौरान सुरक्षित जगहों पर ही रहें और बाहर निकलने से बचें।
  • पानी से दूर रहें: घाटियों, बाढ़ वाले इलाकों और जहां पानी का बहाव तेज हो, वहां बिल्कुल न जाएं।
  • तैरने की गलती न करें: बारिश के जमा पानी या नदी-नालों में तैरने की कोशिश न करें, यह जानलेवा हो सकता है।
  • इमरजेंसी नंबर: अगर आप किसी मुसीबत में फंसते हैं, तो रियाद और मक्का में 911 पर कॉल करें। बाकी इलाकों के लिए 998 पर संपर्क करें।

अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि यह बारिश देश के लिए फायदेमंद होगी और इससे जल स्तर में सुधार आएगा।