एक नजर पूरी खबर

  • सऊदी के मिशन 2030 का हुआ आगाज
  • NEOM मेगा-प्रोजेक्ट की शुरूआत के साथ हुआ आगाज
  • सऊदी गवर्नर ने कहा- राज्य में विकास की गति को बढ़ावा देगा

saudi nemo project

NEOM के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नादमी अल-नस्र ने सोमवार को तबूक गॉव प्रिंस फहद बिन सुल्तान से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान सऊदी राज्यपाल ने कहा कि NEOM परियोजना पूरी दुनिया का ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से राज्य में विकास की गति को बढ़ावा मिलेगा।

 

वहीं इस प्रोजेक्ट पर प्रिंस फहद ने कहा कि यह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद करेगा। बता दे NEOM में कस्बे और शहर, बंदरगाह और उद्यम क्षेत्र, अनुसंधान केंद्र, खेल और मनोरंजन स्थल और पर्यटन स्थल शामिल होंगे। यह दुनिया भर के एक लाख से अधिक नागरिकों और कामगारों के लिए घर और कार्यस्थल दोनों के स्तर पर उपल्बध होगा।

बता दे अल-नस्र ने लॉन्च के बाद से इस परियोजना को समर्थन देने के लिए तबुक गवर्नर को धन्यवाद दिया है। इसके साथ ही अब यह किंगडम के पब्लिक इनवेस्टमेंट फंड द्वारा समर्थित, एनओओएम एक स्वतंत्र आर्थिक क्षेत्र के रूप में संचालित होगा जो केवल regenerative ऊर्जा द्वारा संचालित होगा। बता दे यह प्रोजेक्ट तीन देशों में फैलेगा, जो अपने स्वशासन कानूनों और नियमों के साथ पूरा होगा और सभी रणनीतिक रूप से आर्थिक उत्तेजना के लिए डिज़ाइन किया जाएगा।

 

वहीं मौजूदा समय में यह सऊदी अरब के उत्तर-पश्चिमी कोने, तबूक में विकसित किया जा रहा है, जो मिस्र और जॉर्डन को जोड़ता है, NEOM सऊदी अरब के विज़न 2030 का एक स्तंभ है।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment

अपना कमेंट दीजिए.