SAUDI : तीर्थ यात्रियों के लिए जारी किया गया गाईड लाइन, हज में राजनीतिक नारेबाजी नहीं की जाएगी बर्दाश्त
तीर्थ यात्रियों के लिए जारी किया गया अपडेट
सऊदी में हज और उमराह मंत्रालय के द्वारा तीर्थ यात्रियों के लिए अपडेट जारी किया गया है। जल्द ही हज सीजन स्टार्ट होने वाला है जिसके लिए दुनिया भर से तीर्थ यात्री सऊदी पहुंच रहे हैं। हज यात्रियों के लिए अलग-अलग गाइडलाइन की जारी कर दिया गया है ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। उनसे अपील भी की गई है कि सभी नियमों का पालन करना चाहिए।
बताते चलें कि सऊदी के हज और उमराह मंत्रालय के मंत्री Tawfiq Al Rabiah के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि किसी भी तीर्थ यात्री को किसी तरह का राजनीतिक नारेबाजी नहीं करना चाहिए।

तीर्थ यात्रियों के लिए सभी नियमों का पालन होगा जरूरी
अधिकारियों के द्वारा साफ-साफ कहा गया है कि तीर्थ यात्रियों को इन नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। उन्हें ऐसा कोई भी काम करने की अनुमति नहीं है जिससे आज की मर्यादा भंग होती हो। लाखों की संख्या में तीर्थ यात्री सऊदी पहुंच रहे हैं ऐसी उनकी सुरक्षा के लिए सभी नियमों का पालन अनिवार्य है।





