SAUDI : Moroor ने वाहन चालकों के लिए जारी किया अलर्ट, फोन के इस्तेमाल पर लगेगा भारी जुर्माना

Satyam Kumari1 September 20231 min read6 viewsSaudi

वाहन चालक के खिलाफ की जा सकती है कार्यवाही

सऊदी में यातायात उल्लंघन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि अगर वाहन चालक कुछ जरूरी नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। General Directorate of Traffic (Moroor) ने इस इस संबंध में सभी वाहन चालकों के लिए अलर्ट जारी किया है।

इस अलर्ट में यह कहा गया है कि किसी भी वाहन चालक को वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करना है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

कई वाहन चालक वाहन चलाते समय करते हैं मोबाइल का इस्तेमाल

कई बार यह देखा गया है कि वाहन चलाते समय वाहन चालक मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं जो कि गलत है। मैसेज या कॉल करने के लिए या किसी भी काम के लिए वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। Saudi Moroor ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वाहन चालकों को सुरक्षित तरीके से वाहन चलाना चाहिए।

वाहन चलाने के समय मोबाइल का इस्तेमाल वाहन चालकों के साथ-साथ सड़क पर चल रहे लोगों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। General Traffic Department ने यह साफ साफ कहा है कि अगर कोई इन नियमों का पालन नहीं करता है तो उसपर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।

Share:

Comments

Leave a comment