SBI के द्वारा ग्राहकों के लिए Amrit Kalash स्कीम, पाएं 7.50% p.a. का interest rate
समय समय पर बेहतर फिक्स डिपॉजिट की सेवा की जाती है प्रदान
बैंकों के द्वारा समय समय पर ग्राहकों के लिए बेहतरीन फिक्स डिपॉजिट की सेवा प्रदान की जाती है। एसबीआई के द्वारा भी एक ऐसी ही फिक्स डिपॉजिट शुरू की गई थी जिसका नाम SBI Amrit Kalash है। इस स्कीम में जनरल ग्राहकों को 7.10% p.a. और सीनियर सिटीजन को 7.60% p.a. के ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।
इसके अलावा सीनियर सिटीजन के लिए भी SBI We-care नामक फिक्स डिपॉजिट की घोषणा की गई है। यह 5 से लेकर 10 साल का टेन्योर होगा जिसपर सीनियर सिटीजन को 7.50% p.a. का ब्याज दर मिलेगा।

SBI Amrit Kalash स्कीम में कितने दिन तक जमा कर सकते हैं?
एसबीआई Amrit Kalash deposit scheme में ग्राहक 400 दिनों के लिए अपनी रकम को जमा कर सकते हैं। वहीं We-care FD का टेन्योर 5 से लेकर 10 साल तक का होता है। बाकी बैंकों की बात करें तो Capital Small Finance Bank में FD रेट 7.60% p.a. है और आईसीआईसीआई बैंक का एफडी रेट 7.50% p.a. है।





