सोशल मीडिया पर एड फ्री सब्सक्रिप्शन मॉडल लॉन्च, सर्विस के लिए करना होगा 1,100 रुपये प्रति माह का भुगतान
सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर
अगर आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। तकनीक के जमाने में शायद ही कोई ऐसा होगा जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करता होगा। सोशल मीडिया में तेजी से बदलाव हुआ है और विज्ञापन के आ जाने के बाद लोगों को अपने मनोरंजन में एक व्यवधान की मजूदगी पसंद नहीं आती है।
इसी से संबंधित एक सर्विस Meta की तरफ से शुरू की गई है। दरअसल यूरोप में इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए एड फ्री सब्सक्रिप्शन मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसके लिए पूरे एक महीने की टेस्टिंग की गई थी।

क्या होगा बड़ा बदलाव?
इस बात की जानकारी दी गई है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए यह बड़ा बदलाव इस महीने से लागू हो जाएगा। यानी कि इंस्टाग्राम और फेसबुक चलाने के समय यूजर्स को विज्ञापन वाले व्यवधान का सामना नहीं करना पड़ेगा।
यूजर्स को इस बात का ध्यान रखना होगा कि इसके लिए उन्हें शुल्क का भुगतान करना होगा। यूजर्स को इस सेवा के लिए 880 रुपये प्रति माह से लेकर 1,100 रुपये प्रति माह का भुगतान करना होगा। यह सेवा आज से शुरू हो रही है और 18 साल और इससे अधिक उम्र के यूजर्स इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।



