सऊदी अरब में कारों की टक्कर, पुलिस ने ड्राइवरों और यात्रियों को किया गिरफ्तार
सऊदी: ट्विटर पर शेयर किया गया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा रहा है एक वाहन का ड्राइवर जानबूझकर एक खड़ी गाड़ी को टक्कर मार देता है। जिसके बाद उसक कार में एक व्यक्ति निकलर टक्कर मारने वाली बड़ी जीप पर पत्थर फेंकने लग जाता है।

इसके बाद वहां खड़ी और कारों में से अन्य लोग निकल कर आपस में उलझ जाते हैं। देखते ही देखते मौके पर बड़ा विवाद हो जाता है। इस दौरान कुछ समझदार लोग दो समूहों को शांत करने की कोशिश भी करते हैं।

वीडियो दक्षिण-पश्चिमी सऊदी अरब में असीर क्षेत्र का है। जिसे दूर से कार में बैठे एक व्यक्ति ने सूट किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। इस झगड़े में शामिल दोनों पक्षों के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
GulfHindi.com



