• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
सोमवार, फ़रवरी 2, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

दिल्ली के लिए उड़ान भरते हाई फ़्लाइट में लगी आग, 185 लोगों के साथ SpiceJet पटना एयरपोर्ट पर

Lov Singh by Lov Singh
जून 19, 2022
in India
0
0
SHARES
1
VIEWS

दिल्ली के लिए उड़ान भरते हाई फ़्लाइट में लगी आग, 185 लोगों के साथ SpiceJet पटना एयरपोर्ट पर

Lov Singh · जून 19, 2022

पटना से दिल्‍ली जाने वाले स्‍पाइस जेट की फ्लाइट के यात्री बाल-बाल बचे हैं। इस फ्लाइट में 185 लोग सवार थे। पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने के ठीक बाद इस विमान में खराबी आ गई। विमान के इंजन से आग के गोले निकलने लगे। आसपास के लोगों ने तेज धमाकों की आवाज भी सुनी। फुलवारीशरीफ और खगौल के लोगों ने विमान से निकलते आग के गोले साफ तौर पर देखे। इसके बाद तो पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। इधर, विमान के पायलट को भी गड़बड़ी की जानकारी हुई, तो उसने बिना देरी किए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से वापस लैंडिंग की इजाजत मांगी। एटीसी ने इसमें तेजी दिखाई और ताजा अपडेट यह है कि विमान की आपात लैंडिंग पटना एयरपोर्ट पर हो चुकी है।

दोपहर 12.10 बजे भरी थी उड़ान 


 

मिली जानकारी के अनुसार स्‍पाइस जेट के विमान (फ्लाइट संख्‍या- SG 725) के टेक आफ करते ही उसके बाएं इंजन से आग के गोले निकलने लगे। विमान से तेज धमाकों ने अंदर पैसेंजर को तो डरा ही दिया, इन आवाजों को सुनकर नीचे शहर के लोग भी दहल उठे। इस विमान ने पटना एयरपोर्ट से दोपहर 12.10 बजे उड़ान भरी।

#EmergencyLanding के बाद पटना एयरपोर्ट से बाहर निकल मीडिया से बात करते यात्री। pic.twitter.com/rPeOj3ZVCN

— Amit Singh (@Join_AmitSingh) June 19, 2022

थोड़ी दूर जाने के बाद भी स्‍थ‍िति नियंत्रित नहीं हुई तो पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से विमान को वापस लेने की इजाजत मांगी। इसके बाद रनवे को क्‍लीयर किया गया और विमान को उतरने की अनुमति दी गई। आपको बता दें कि पटना एयरपोर्ट पर एक ही रनवे उपलब्‍ध है। राहत की बात यह है कि विमान को सुरक्षित तरीके से वापस पटना एयरपोर्ट पर उतार लिया गया है।

 

पटना एयरपोर्ट से आपात स्‍थि‍ति की सूचना मिलते ही पटना के तमाम प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए। पटना जिला प्रशासन और पुलिस के बड़े अफसर भी पटना एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं। घटना स्‍थल पर तत्‍काल एंबुलेंस और दमकलों को तैनात किया गया। विमान के उतरते ही यात्रियों को आनन-फानन में सुरक्षित बाहर निकाला गया। विमान के यात्री अभी भी दहशत में है। बताया जा रहा है कि विमान का एक इंजन क्षतिग्रस्‍त हो गया था। दूसरे इंजन के सहारे लैंडिंग कराई गई। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि विमान के उड़ते ही गड़बड़ी पैदा हो गई थी। कुछ लोग विमान के हिलने का दावा कर रहे थे। बहरहाल हादसे की असली वजह एयरपोर्ट अथारिटी की जांच के बाद ही सामने आएगी।

ShareTweetSendShare
Previous Post

सऊदी में समय पर सैलेरी देने के लिए नया डेडलाइन हुआ सेट, कम्पनी या मलिक अब नही कर सकता हैं लेट

Next Post

BAHRAIN : एयरपोर्ट कस्टम अधिकारियों ने तीन लोगों को पकड़ा, भारी मात्रा में ड्रग बरामद

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

India

गाजा पर सऊदी-UAE की चेतावनी: इजरायली हमलों से शांति वार्ता को झटका, 8 देशों का साझा बयान

by GulfHindi Desk
फ़रवरी 1, 2026
0

संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और क्षेत्र के अन्य छह प्रमुख देशों ने गाजा में जारी इजरायली सैन्य कार्रवाई को लेकर एक साझा और गंभीर चेतावनी जारी...

Read moreDetails

दुबई और यूएई में 19 फरवरी 2026 से शुरू होगा रमजान, खगोलविदों ने बताई संभावित तारीख

फ़रवरी 1, 2026

दुबई: शेख हमदान ने उम्म सुकीम बीच के लिए 500 मिलियन दिरहम के प्रोजेक्ट का किया ऐलान।

फ़रवरी 1, 2026

क़तर: बिज़नेसमैन और बड़े अफसरों को अब मिलेगा 10 साल का रेजिडेंसी वीज़ा, भारतीयों के लिए अहम खबर

फ़रवरी 1, 2026
Next Post

BAHRAIN : एयरपोर्ट कस्टम अधिकारियों ने तीन लोगों को पकड़ा, भारी मात्रा में ड्रग बरामद

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906