देशभर में लोगों को यह पता है कि राम मंदिर का निर्माण हो रहा है लेकिन इससे जुड़ी हुई कई ऐसी रोचक जानकारियां हैं जिसके बारे में काफी कम लोग जानते हैं. या कुछ ऐसी जानकारियां है जिससे भविष्य में इतिहास बनेगा.

मंदिर के नीचे की मिट्टी

राम मन्दिर की तीन ऐसी बातें जो आपको हैरान कर देंगी सबसे पहला कि राम मंदिर की नींव रखने के लिए देशभर से करीब 2587 पवित्र स्थानों से मिट्टी इकट्ठा की गई है, जिसमें यमुनोत्री, हल्दीघाटी, केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगा जैसे पवित्र स्थान मौजूद है।

जल जो पवित्र हैं

दूसरी बात है की राम मंदिर की नींव रखने के लिए करीब डेढ़ सौ नदियों के पवित्र जल का प्रयोग किया गया है जिसमें 8 से ज्यादा बड़ी नदियां 3 समुंद्र और श्रीलंका के 16 सोलह स्थानों से पवित्र जल लाया गया है। साथ ही मानसरोवर के जल का भी इस्तेमाल किया गया है।

मंदिर के नीचे हैं कैप्सूल

तीसरी और सबसे महत्वपूर्ण इस मंदिर के नीचे करीब 2000 फीट की गहराई में टाइम कैप्सूल को रखा जाएगा। इस कैप्सूल में राम जन्मभूमि, अयोध्या और भगवान राम संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों का समावेश है इस कैप्सूल से हजारों साल बाद भी लोग इस मंदिर और भारतीय संस्कृति, भारत के जनसंख्या, भारत की वैज्ञानिक आविष्कार साथ में बहुत बहुमूल्य जानकारी के बारे में जान पाएंगे।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment

अपना कमेंट दीजिए.