सउदी ने अभी अभी जारी आदेश, मक्का मदीना में उमरा करने पर लगा बैन, VISA किया गया बंद

Lov Singh27 February 20201 min read6 viewsSaudi

दुनिया के कई देशों में फैल चुके इस वायरस से बचने के लिए सुरक्षा इंतज़ामों के तहत सऊदी अरब ने मक्का और मदीना में उमरा करने आने वाले लोगों को दी जाने वाली इजाज़त को फिलहाल अस्थायी तौर पर स्थगित किया है.
 

 
जिन देशों में वायरस के संक्रमण के मामले सामने आए हैं उन देशों से आने वाले सैलानियों को भी फिलहाल इजाज़त नहीं दी जाएगी.
विमानन कंपनी फ्लाईदुबई ने एक बयान जारी कर कहा है कि उमरा के लिए लोगों को वीज़ा देने पर फिलहाल स्थगित किया है, लेकिन सऊदी अरब प्रशासन के द्वारा जारी आदेश के अनुसार देश से आने-जाने वाली उड़ानें फिलहाल जारी रहेंगी.
 

 
कोरोना वायरस के कारण अब तक चीन में 2,700 मौतें हो चुकी हैं जबकि क़रीब 78,000 लोग इससे संक्रमित हैं.
इसके अलावा दूसरे देशओं में इस वायरस के कारण 50 से अधिक मौतें हो चुकी हैं और संक्रमण के 3,600 मामले सामने आए हैं.GulfHindi.com

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment