प्रवेश के लिए नेगेटिव टेस्ट रिजल्ट दिखाने की जरूरत नहीं, कल से नया नियम लागू, लेकिन नियमों के पालन की अपील की गई है
प्रवेश करने वाले लोगों को एक सहूलियत मिलने जा रही है
अबू धाबी में प्रवेश करने वाले लोगों को एक सहूलियत मिलने जा रही है। अभी यात्रियों को प्रवेश के लिए नेगेटिव टेस्ट रिजल्ट दिखाने की जरूरत नहीं है। Abu Dhabi Emergency, Crisis and Disasters Committee ने इस बात की जानकारी दी है और यह नियम रविवार 19 सितंबर यानी कि कल से लागू भी हो जाएगा।

इस दौरान जांच अभियान जारी रहेगी
कोरोना वायरस में लगातार हो रही कमी को लेकर यह फैसला लिया गया है। हालांकि इस दौरान जांच अभियान जारी रहेगी और मंत्रालय ने सभी से कोरोना वायरस से बचाव के लिए दिए गए नियमों के पालन की अपील की है।
यह बात ध्यान रखें कि यह नियम केवल घरेलू यात्रियों के लिए ही लागू है।



