• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
बुधवार, मार्च 4, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home UAE

दूतावास ने फर्जी खबरों को किया खारिज, UAE ने बांग्लादेशियों के वीजा पर नहीं लगाया किसी तरह का प्रतिबंध

दूतावास ने फर्जी खबरों को किया खारिज, UAE ने बांग्लादेशियों के वीजा पर नहीं लगाया किसी तरह का प्रतिबंध

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
सितम्बर 25, 2025
in UAE, World
0
दूतावास ने फर्जी खबरों को किया खारिज, UAE ने बांग्लादेशियों के वीजा पर नहीं लगाया किसी तरह का प्रतिबंध

दूतावास ने फर्जी खबरों को किया खारिज, UAE ने बांग्लादेशियों के वीजा पर नहीं लगाया किसी तरह का प्रतिबंध

0
SHARES
226
VIEWS

दूतावास ने फर्जी खबरों को किया खारिज, UAE ने बांग्लादेशियों के वीजा पर नहीं लगाया किसी तरह का प्रतिबंध

Vandana Upadhyay · सितम्बर 25, 2025

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में बांग्लादेश दूतावास ने हाल ही में सामने आई उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया है, जिन रिपोर्टों में दावा किया गया था कि यूएई ने बांग्लादेशी नागरिकों को वीज़ा जारी करने पर प्रतिबंध लगाया है।

दूतावास ने एक आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया कि यह गलत जानकारी एक असत्यापित वीज़ा प्रोसेसिंग वेबसाइट से फैली है। दूतावास ने पुष्टि की कि यूएई अधिकारियों की ओर से ऐसे किसी प्रतिबंध को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बयान में कहा गया, उक्त वेबसाइट द्वारा प्रसारित की गई जानकारी सही नहीं है। इसके साथ ही  यह भी जोड़ा कि यूएई सरकार ने बांग्लादेशियों के वीज़ा पर किसी तरह का प्रतिबंध लगाने का कोई निर्देश जारी नहीं किया है। दूतावास ने संबंधित वेबसाइट में कई विसंगतियों की ओर भी ध्यान दिलाया। वेबसाइट पर पता दुबई का दिया गया है, लेकिन उसका टेलीफोन नंबर भारत में पंजीकृत है, जबकि रजिस्ट्रेंट और तकनीकी संपर्क यूके में और रजिस्ट्रार अमेरिका में है। इतना ही नहीं, वेबसाइट पर दर्ज किया गया दुबई का पता वास्तव में मौजूद ही नहीं है।


बयान में यह भी उल्लेख किया गया कि सार्वजनिक समीक्षाओं से पता चलता है कि वेबसाइट के पीछे की कंपनी “भरोसेमंद नहीं है” और उसका “धोखाधड़ी करने का रिकॉर्ड” है। बांग्लादेश दूतावास ने बांग्लादेश और यूएई में रहने वाले नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसी झूठी खबरों से गुमराह न हों और मीडिया संस्थानों से आग्रह किया है कि वे बिना पुष्टि की जानकारी साझा करने से बचें।

ShareTweetSendShare
Previous Post

linkedin पर सुरक्षित नही है आपका डेटा, आपकी प्राइवेसी का होने वाला है उल्लंघन, जानिए अपना डेटा सुरक्षित करने का तरीका

Next Post

पाकिस्तान के साथ रक्षा समझौते के बावजूद भारत और सऊदी के बीच का रिश्ता रहेगा मजबूत

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

Extra

Headlines – 2026-03-03 From GulfHindi

by Lov Singh
मार्च 4, 2026
0

21:22 IST: UAE: Free Accommodation Offered to Stranded Passengers Amid Airspace Disruptions गल्फ क्षेत्र में हवाई क्षेत्र के बाधित होने के कारण हजारों यात्री फंसे हुए हैं...

Read moreDetails

UAE में लगातार चौथे दिन हमले, सेना ने हवा में ही नष्ट किए 123 ड्रोन और 11 मिसाइल

मार्च 3, 2026

UAE Flight Update: दुबई और अबू धाबी में फंसे 30 हजार यात्रियों को मिली राहत, 15327 इमरजेंसी वीज़ा जारी

मार्च 3, 2026

ईरान के करज शहर में जोरदार धमाका, अजीमिया जिले में सुनी गई आवाज

मार्च 3, 2026
Next Post
पाकिस्तान के साथ रक्षा समझौते के बावजूद भारत और सऊदी के बीच का रिश्ता रहेगा मजबूत

पाकिस्तान के साथ रक्षा समझौते के बावजूद भारत और सऊदी के बीच का रिश्ता रहेगा मजबूत

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906