• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
सोमवार, फ़रवरी 2, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home Finance

इस दिवाली होगी बल्ले-बल्ले, किराना से लेकर कपड़ों समेत सस्ते होंगे कई सामान, जीएसटी कटौती से आम जनता को मिलेगा बड़ा फायदा

इस दिवाली होगी बल्ले-बल्ले, किराना से लेकर कपड़ों समेत सस्ते होंगे कई सामान, जीएसटी कटौती से आम जनता को मिलेगा बड़ा फायदा

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
सितम्बर 4, 2025
in Finance, India
0
इस दिवाली होगी बल्ले-बल्ले, किराना से लेकर कपड़ों समेत सस्ते होंगे कई सामान , जीएसटी कटौती से आम जनता को मिलेगा बड़ा फायदा

इस दिवाली होगी बल्ले-बल्ले, किराना से लेकर कपड़ों समेत सस्ते होंगे कई सामान , जीएसटी कटौती से आम जनता को मिलेगा बड़ा फायदा

0
SHARES
25
VIEWS

इस दिवाली होगी बल्ले-बल्ले, किराना से लेकर कपड़ों समेत सस्ते होंगे कई सामान, जीएसटी कटौती से आम जनता को मिलेगा बड़ा फायदा

Vandana Upadhyay · सितम्बर 4, 2025

बुधवार को जीएसटी काउंसिल ने भारत की अप्रत्यक्ष कर प्रणाली में ऐतिहासिक बदलावों को मंज़ूरी दी। अब 5% और 18% के दो नए टैक्स ढांचे को अपनाया जाएगा। इसका असर 22 सितंबर से दिखेगा, जब रोज़मर्रा की कई ज़रूरी चीज़ें सस्ती हो जायेंगी। किराना, खाद, जूते-चप्पल, कपड़े, यहां तक कि नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में भी राहत मिलेगी। पहले 12% और 28% टैक्स स्लैब में आने वाले अधिकांश सामान अब इन दो नए स्लैब में आ जायेंगे।

खाद्य और ज़रूरी सामान

  • दूध उत्पाद: अब UHT (पैक्ड) दूध टैक्स-फ्री हो गया है (पहले 5% था)। कंडेंस्ड मिल्क, मक्खन, घी, पनीर और चीज़ 12% से घटकर 5% या कुछ मामलों में शून्य टैक्स पर आ गए हैं।

  • अनाज और पैकेज्ड फूड: माल्ट, स्टार्च, पास्ता, कॉर्नफ्लेक्स, बिस्किट, चॉकलेट और कोको उत्पाद 12–18% से घटकर 5% हो गए।


  • मेवे और ड्राई फ्रूट्स: बादाम, पिस्ता, हेज़लनट, काजू और खजूर पर अब सिर्फ 5% टैक्स लगेगा (पहले 12% था)।

  • चीनी और मिठाइयाँ: रिफाइंड शुगर, सिरप, टॉफ़ी, कैंडी जैसी मिठाइयाँ अब 5% टैक्स स्लैब में होंगी।

  • अन्य पैकेज्ड खाद्य पदार्थ: तेल, घी, स्प्रेड्स, सॉसेज, मांस, मछली उत्पाद और माल्ट-एक्सट्रैक्ट वाले पैकेज्ड फूड 5% स्लैब में।

  • नमकीन और स्नैक्स: नमकीन, भुजिया, मिक्सचर, चबेना जैसी खाने की चीज़ें (भुना चना छोड़कर) 18% से घटकर 5% पर आ गईं।

  • पानी: प्राकृतिक मिनरल वाटर और बिना चीनी/फ्लेवर वाला एरेटेड वाटर 18% से घटकर 5% हो गया।

कृषि और खाद

  • खाद पर टैक्स 12% और 18% से घटकर 5%।

  • बीज और अन्य कृषि इनपुट्स पर भी जीएसटी 12% से घटकर 5% कर दिया गया।

स्वास्थ्य सेवायें

  • जीवनरक्षक दवाइयां, स्वास्थ्य से जुड़ी सामग्री और कुछ मेडिकल डिवाइसेज़ पर टैक्स 12%/18% से घटकर 5% या शून्य।

उपभोक्ता वस्तुयें

  • सस्ती/एंट्री लेवल इलेक्ट्रिकल अप्लायंसेज़ 28% से घटकर 18% पर आ गईं।

  • जूते-चप्पल और वस्त्र 12% से घटकर 5%।

उच्च टैक्स वाले सामान (बिना बदलाव)

  • पान मसाला, गुटखा, सिगरेट, चबाने वाला तंबाकू, ज़र्दा, बीड़ी आदि पर अभी भी उच्च टैक्स और मुआवज़ा सेस जारी रहेगा।

  • अब इनकी वैल्यूएशन ट्रांजैक्शन वैल्यू की बजाय रिटेल सेल प्राइस (RSP) पर होगी, जिससे टैक्स पालन सख़्त होगा।

40% टैक्स स्लैब
  • जिन सामानों में चीनी या स्वीटनर मिलाया गया है, फ्लेवर वाले एरेटेड ड्रिंक, अब 28% से बढ़कर 40% पर टैक्स होंगे।

  • लक्ज़री और सिन गुड्स (सिगरेट, प्रीमियम शराब, हाई-एंड कारें) पर 40% टैक्स लागू रहेगा।

  • आयातित बुलेटप्रूफ लग्ज़री कारें सिर्फ़ राष्ट्रपति सचिवालय जैसी विशेष परिस्थितियों में टैक्स से मुक्त रहेंगी।

ShareTweetSendShare
Previous Post

मॉरिशस, यूएई, सिंगापुर, मलेशिया और हांगकांग में ‘द बंगाल फ़ाइल्स’ की रिलीज पर लगी रोक, कानूनी पचड़ों में फंसी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म

Next Post

अमेरिका को लगेगी मिर्ची, पुतिन ने भारत को आर्थिक महाशक्ति बताते हुए कहा अपमानजनक लहजे में बात बर्दाश्त नहीं

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

UAE

UAE Weather Alert: दुबई और अबू धाबी में छाएगा घना कोहरा, तापमान गिरकर पहुंचेगा 11 डिग्री पर

by Nura Basta
फ़रवरी 2, 2026
0

National Center of Meteorology (NCM) ने यूएई में मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है। मंगलवार, 3 फरवरी को दुबई और अबू धाबी समेत कई इलाकों...

Read moreDetails

Baggage Rules 2026: विदेश से लौटने वालों के लिए खुशखबरी, अब इतना सोना ला सकेंगे बिना कस्टम ड्यूटी

फ़रवरी 2, 2026

Pakistan Army का बड़ा एक्शन, 22 और आतंकी ढेर, अब तक 177 का हुआ खात्मा

फ़रवरी 2, 2026

Israel ने Lebanon में फिर किया हमला, 4 लोग घायल, सेना ने गांवों को खाली करने का दिया आदेश

फ़रवरी 2, 2026
Next Post
अमेरिका को लगेगी मिर्ची, पुतिन ने भारत को आर्थिक महाशक्ति बताते हुए कहा अपमानजनक लहजे में बात बर्दाश्त नहीं

अमेरिका को लगेगी मिर्ची, पुतिन ने भारत को आर्थिक महाशक्ति बताते हुए कहा अपमानजनक लहजे में बात बर्दाश्त नहीं

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906