तस्करी के इरादे से ज्वेलरी शॉप से चोरी, तीन प्रवासियों को पकड़ा गया, सारा सोना बरामद
तीन प्रवासियों को पकड़ा गया
रॉयल ओमान पुलिस ने तीन प्रवासियों को Muscat Governorate की एक ज्वेलरी शॉप से चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

सोने की ज्वेलरी चुराने का आरोप
बताते चलें कि पुलिस ने अपने बयान में बताया है कि
Muscat Governorate Police Command ने एशियाई नागरिकता के तीन प्रवासियों को गिरफ्तार किया है। तीनों पर सोने की दुकान से ज्वेलरी चुराने का आरोप है।
आरोपियों ने तस्करी के इरादे से सोना चुराया था। उन्होंने सोने की ज्वेलरी चुराने के बाद उसे मेल्ट कर दिया था और विदेश में तस्करी की कोशिश कर रहे थे।लेकिन सख्त जांच के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।



