आखिर क्यों लगता है टोल टैक्स

एक्सप्रेसवे या राजमार्ग का उपयोग करने के लिए आपको एक निश्चित शुल्क चुकाना पड़ता है जिसे टोल टैक्स कहा जाता है। एक्सप्रेसवे के निर्माण में जो भी खर्च आता है उसकी टोल टैक्स के जरिए भरपाई की जाती है। यही कारण है कि आपसे टोल टैक्स वसूला जाता है।

MPRDC DM MH Rizvi ने दी नई जानकारी 

मिली जानकारी के अनुसार MPRDC DM MH Rizvi ने कहा है कि पहले सभी चार पहिया वाहनों से टोल टैक्स वसूलने की बात कही गई थी लेकिन अब सरकार के आदेशानुसार केवल कमर्शियल वाहनों से टोल टैक्स वसूला जाएगा। पिछले महीने कैबिनेट मीटिंग के दौरान प्राइवेट वाहनों के मालिकों को यह राहत देने का फैसला लिया गया था।

इन लोगों से नहीं लिया जाता है टोल टैक्स

सरकार के द्वारा उन लोगों की भी सूची तय की गई है जिन्हें टोल टैक्स देने की जरूरत नहीं पड़ती है। यानी कि इन लोगों से टोल टैक्स नहीं लिया जाता है। पहले इसे सूची में केवल 9 तरह के लोगों को छुट दी गई थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 25 कर दिया गया है। सरकारी कर्मचारियों के वाहन हो या फिर पब्लिक सुरक्षा के लिए वाहन हो, इनसे टोल टैक्स नहीं लिया जाता है।

भारत के राष्ट्रपति

भारत के उपराष्ट्रपति

भारत के प्रधान मंत्री

एक राज्य के राज्यपाल

भारत के मुख्य न्यायाधीश

सीनियर अधिकारी

डिफेंस पुलिस

फायर फाइटिंग की गाड़ी

मजिस्ट्रेट सेक्रेटरी

नेशनल हाईवे के पंजीकृत अधिकारी

संसद सदस्य;

आर्मी कमांडर या वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ और अन्य सेवाओं में समकक्ष;

संबंधित राज्य के भीतर एक राज्य सरकार के मुख्य सचिव;

भारत सरकार के सचिव;

सचिव, राज्यों की परिषद; सचिव,

लोक सभा;

राजकीय यात्रा पर विदेशी गणमान्य व्यक्ति;

इसकेे अलावा लिस्ट में आने वाले सभी लोग जिनको छूट दिया गया है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।