बनियान, हवाई चप्पल या फिर हाफ बाजू की शर्ट पहन कर वाहन चलाते हैं?

लुंगी, बनियान, हवाई चप्पल या फिर हाफ बाजू की शर्ट पहन कर वाहन चलाने वाले लोगों के लिए चेतावनी है। सोशल मीडिया पर इस तरह के मैसेज तेजी से वायरल होते रहे है। ऐसा कहा जा रहा है कि अगर आप भी ऐसी गलती करते पकड़े जाएंगे तो आप पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। जब सोशल मीडिया पर यह सारी खबरें तेजी से फैलने लगी तो लोगों के सवाल सामने आने लगें कि क्या वाकई में जुर्माना लग सकता है?

यातायात मे लोगों की सुरक्षा के लिए कड़े नियम है

बताते चलें कि यातायात मे लोगों की सुरक्षा के लिए कड़े नियम है। वाहन चालकों को सभी नियमों के पालन की भी अपील की जाती है। इस मामले में लोग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के ट्वीट का सहारा ले रहे हैं। इस ट्वीट में कहा गया है कि ऐसा किसी तरह का जुर्माना नहीं लगाया जाता है।

भारत में चप्पल पहनकर गाड़ी चलाया तो 2 हज़ार रुपए का चालान कटा, जानिए इसपर क्या कहता है कानून

भारत में चप्पल पहनकर गाड़ी चलाया तो 2 हज़ार रुपए का चालान कटा, जानिए इसपर क्या कहता है कानून

वास्तव में यह सारी खबरें फर्जी हैं

कई लोगों ने यह भी कहा कि सैंडल या चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर ₹1000 का जुर्माना कट जाएगा। लेकिन वास्तव में यह सारी खबरें फर्जी हैं। अगर आपको भी आगे से सोशल मीडिया व्हाट्सएप आईडी पर इस तरह की खबरें मिलती है तो इनकी सत्यता की जांच करें। साथ ही सभी वाजिब यातायात नियमों का भी पालन करें ताकि आप हादसों से बचे रहें।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।