UAE : बैंक कर्मचारी बनकर कॉल किया, अकाउंट की जानकारी मिलते ही महीला के नाम पर उठा लिया Dh160,000 का लोन
महिला से धोखाधड़ी करने का आरोप
दो युवकों पर दुबई लोक अभियोजन में महिला से धोखाधड़ी करने का आरोप में मामला चल रहा है। आरोप है कि दोनों ने बैंक कर्मचारी बनकर महीला के नामपर Dh160,000 का लोन उठा लिया।

बैंक कर्मचारी बनकर कॉल किया था
महिला ने बताया कि दोनों आरोपियों ने उसे बैंक कर्मचारी बनकर कॉल किया था और कहा था कि अगर बैंक डीटेल्स अपडेट नहीं किए गए तो वह सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाएगी। महिला ने उनके झांसे में आकर बैंक अकाउंट डिटेल दे दिया था।
ऐसे धोखेबाज से बचकर रहें
जिसके बाद आरोपियों ने महिला के नाम पर Dh160,000 का लोन ले लिया और दो अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिया। पुलिस ने निवासियों से अपील की है कि ऐसे धोखेबाज से बचकर रहें।



