मलिक के घर प्रवासियों ने किया चोरी, जेल के बाद अब देश से बाहर निकाल कर बैन करने की तैयारी
पूरी खबर एक नज़र,
- दो प्रवासियों को चोरी के आरोप में पकड़ा गया
- चुराया था कीमती सामान

दो प्रवासियों को चोरी के आरोप में पकड़ा गया
दुबई में दो प्रवासियों को चोरी के आरोप में पकड़ा गया है। आरोप है कि उन्होंने अपने नियोक्ता के घर से कीमती सामानों की चोरी की। अपने नियोक्ता का घर, जहां वह काम करते थे वहां से उन्होंने Dh60,000, एक फोन और ऑफिशियल कागजात की चोरी की।
दो लोगों को Chinese food बनाने के लिए काम पर रखा था
यह घटना पिछले साल अक्टूबर की है। चोरी की घटना के बाद नियोक्ता ने इसकी शिकायत की थी। नियोक्ता ने दो लोगों को Chinese food बनाने के लिए काम पर रखा था।
दुबई क्रिमिनल कोर्ट में दोनों को आरोपी माना है और उन्हें तीन महीने जेल की सजा सुनाई है। इसके अलावा उनपर Dh63,500 का जुर्माना लगाया गया है और जेल की सजा के बाद देश निकाला की सजा दी गई है।



