UAE : कामगारों को राहत, उल्लंघन पर 50 फीसदी की छूट का ऐलान
वाहन चालकों के लिए एक राहत भरी खबर
Umm Al Quwain Police ने वाहन चालकों के लिए एक राहत भरी खबर दी है। 1 अगस्त से पहले किसी के उल्लंघन पर 50 फीसदी की छूट दी जा रही है।

यह 5 सितंबर से 9 सितंबर तक लागू रहेगा
एक उच्च अधिकारी ने बताया कि आंतरिक मंत्रालय के द्वारा UAE Golden Jubilee celebrations पर यह पहल शुरू की गई है। यह 5 सितंबर से 9 सितंबर तक लागू रहेगा।
हालांकि इसमें लापरवाही से वाहन चलाना, खराब वाहन और दूसरे की जान को खतरा करने वालों को छूट नहीं मिलेगी।



