UAE : पीड़ित के शिकायत पर मिलेगा करोड़ों का मुवावजा, कोर्ट ने दिया आदेश
पूरी खबर एक नज़र,
- डॉक्टर पर गलत तरीके से इलाज करने का आरोप
- पीड़ित को कई सारी समस्याओं से जूझना पड़ा

डॉक्टर पर गलत तरीके से इलाज करने का आरोप
संयुक्त अरब अमीरात में एक डॉक्टर पर गलत तरीके से इलाज करने का आरोप है। पीड़ित ने बताया कि कमर दर्द के कारण हुआ डॉक्टर के पास गया था जिसके बाद उसकी सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद स्थिति ठीक होने के बजाय बिगड़ती गई।
चलने में तकलीफ होने लगी और भी कई सारी समस्याओं से जूझना पड़ा
पीड़ित को चलने में तकलीफ होने लगी और भी कई सारी समस्याओं से जूझना पड़ा। जब उसने इस बात की शिकायत की तो जांच की गई। जांच में पता चला कि डॉक्टर ने गलत तरीके से इलाज किया था और गलत दवाएं दी थी।
अधिकारियों ने जांच में पाया कि डॉक्टर ही आरोपी है क्योंकि उसने सही तरीके से इलाज नहीं किया। दुबई कोर्ट ने उसे Dh800,000 देने का आदेश दिया है। आरोपी का लाइसेंस भी 3 महीने के लिए रद्द कर दिया गया है।



