संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में सोमवार, 6 अप्रैल 2026 को एक बार फिर हवाई हमलों से हड़कंप मच गया। रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि ईरान की तरफ से दागे गए मिसाइल और ड्रोन हमलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक रोक लिया है। हालांकि, अबू धाबी और शारजाह में गिरे मलबे की वजह से 4 लोग घायल हो गए हैं। ताजा घटनाओं के बाद देश में घायलों की कुल संख्या अब 221 तक पहुंच गई है।

🚨: इसराइल ने ईरान के पेट्रोकेमिकल हब पर किया हमला, बिजली और पानी की सप्लाई काटी, भारी नुकसान का दावा.

हमलों से किन इलाकों में हुआ असर?

सोमवार को अबू धाबी के मुसफ्फाह औद्योगिक क्षेत्र में एक कंपनी के पास हमले का मलबा गिरने से घाना के एक नागरिक को चोटें आई हैं। इसके साथ ही शारजाह के खोर फक्कान बंदरगाह पर भी हमला हुआ जिसमें पाकिस्तानी नागरिक घायल हुए हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस घटना पर दुख और चिंता जताई है। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने साफ किया है कि वह देश की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठा रहा है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

यूएई में अब तक हुए नुकसान की पूरी जानकारी

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में हमलों की वजह से जान-माल का नुकसान हुआ है। यूएई प्रशासन ने निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। हमलों से जुड़ा डेटा नीचे दी गई टेबल में देखा जा सकता है:

कुल मौतें 11 (सैनिक और आम नागरिक)
कुल घायलों की संख्या 221 (ताजा आंकड़ों के साथ)
रोकी गई बैलिस्टिक मिसाइलें 433
रोके गए क्रूज मिसाइलें 19
रोके गए कुल ड्रोन 1,977
Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.