प्रवासियों ने जीता करोड़ों का ईनाम

संयुक्त अरब अमीरात में Mahzooz draw में शामिल होकर कई प्रवासियों ने करोड़ों का ईनाम जीत लिया है। इस बात की जानकारी मिली है कि महजूज ड्रॉ में तीन प्रवासियों की किस्मत चमक गई है। 36 वर्षीय Filipino expat Reymund ने शनिवार को आयोजित इस ड्रॉ में Dh100,000 जीतने वाले तीन विजेताओं में से एक हैं। 

Reymund दुबई के एक पेट्रोल स्टेशन पर सुपरवाइजर के तौर पर काम करते हैं। इस खबर को सुनने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि अब वह अपने सपनों को पूरा कर पाएंगे और अपने देश में एक ग्रोसरी शॉप खोलेंगे। वह अपना कर्ज भी चुका पाएंगे और एक नया मोबाइल फोन भी खरीद लेंगे।

इन्हें भी मिला ईनाम

अजमान में रहने वाले Sudarshan नामक 43 वर्षीय भारतीय प्रवासी ने भी ईनाम जीत लिया है। अब वह अपनी बीवी के गोल्ड के गहने के सपने को पूरा कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि वह इस जीत से काफी हैरान हैं।

इसके अलावा 37 वर्षीय भारतीय प्रवासी Mohammad ने भी Dh100,000 का ईनाम जीत लिया है। उन्होंने कहा है कि इस जीत के बाद अब उनकी जिंदगी बदल जाएगी।

आप भी ले सकते हैं भाग?

आप चाहे तो इसमें आप भी भाग ले सकते हैं। Mahzooz में भाग लेने के लिए www.mahzooz.ae वेबसाईट पर जाकर Dh35 की पानी की बॉटल खरीदनी होगी। इस तरह से आप अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।

इस तरह के ड्रॉ में भाग लेकर लोग अपनी किस्मत आजमाते हैं। आप चाहे तो आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। इसमें भाग लेने की प्रक्रिया बेहद आसान है।

 

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line "Reach Satyam kumari."

Leave a comment