UAE के प्रेसिडेंट His Highness Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan और जॉर्डन के King Abdullah II के बीच 13 मार्च 2026 को फोन पर अहम बातचीत हुई. दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट में हाल ही में हुए मिलिट्री एस्केलेशन और रीजन की सुरक्षा पर चर्चा की. इसके साथ ही इराक के कुर्दिस्तान रीजन में UAE Consulate-General पर हुए आतंकी हमले को लेकर भी गंभीर बातचीत हुई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

🗞️: Saudi Arabia War Update: सऊदी में युद्ध का 14वां दिन, 24 ड्रोन और 7 मिसाइलें तबाह, दुनिया पर मंडराया आर्थिक संकट

बातचीत में किन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा?

  • इस फोन कॉल में मुख्य रूप से इलाके में शांति और सुरक्षा बनाए रखने पर जोर दिया गया.
  • जॉर्डन के King Abdullah II ने UAE दूतावास पर हुए आतंकी हमले को अंतरराष्ट्रीय नियमों का गंभीर उल्लंघन बताया.
  • उनका कहना था कि कूटनीतिक मिशन और वहां काम करने वाले लोगों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए.
  • UAE के प्रेसिडेंट ने इस मुश्किल समय में जॉर्डन के समर्थन और एकजुटता के लिए उनका आभार व्यक्त किया.

इराक में UAE दूतावास पर हमले का क्या असर होगा?

  • यह हमला इराक के कुर्दिस्तान रीजन में स्थित UAE Consulate-General पर किया गया.
  • अधिकारियों के अनुसार यह घटना अंतरराष्ट्रीय समझौतों को तोड़ती है जो विदेशी दूतावासों की सुरक्षा की गारंटी देते हैं.
  • इस हमले के बाद मिडिल ईस्ट में हाई अलर्ट जैसी स्थिति बन गई है और कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं.
  • दोनों देशों ने आगे इस तरह की घटनाओं को रोकने और इलाके में शांति बहाल करने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई.
Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.