संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रमजान 2026 की शुरुआत से पहले आम लोगों के लिए एक बड़ी खबर आई है। Ministry of Economy and Tourism (MoET) ने पवित्र महीने के दौरान बाजारों में चीजों के दाम और जमाखोरी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। सरकार ने 11 फरवरी को ऐलान किया है कि रमजान के दौरान जरूरी सामानों की कीमतों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी ताकि उपभोक्ताओं को कोई परेशानी न हो। इसके लिए 420 से ज्यादा इंस्पेक्शन टीमें पूरे महीने बाजारों का दौरा करेंगी।

ℹ: India One Air के प्लेन क्रैश की रिपोर्ट आई, इंजन फेल होने से पेड़ से टकराया विमान, 1 की मौत

किन 9 चीजों के दाम नहीं बढ़ेंगे?

मंत्रालय ने “Pricing Policy” के तहत 9 जरूरी चीजों की लिस्ट जारी की है, जिनके दाम बिना सरकारी मंजूरी के नहीं बढ़ाए जा सकते। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि रमजान में ज्यादा मांग होने पर दुकानदार मनमानी न कर सकें। इन चीजों में शामिल हैं:

  • कुकिंग ऑयल (Cooking oil)
  • अंडे (Eggs)
  • डेयरी उत्पाद (Dairy products)
  • चावल (Rice)
  • चीनी (Sugar)
  • पोल्ट्री (Poultry)
  • दालें (Legumes)
  • ब्रेड (Bread)
  • गेहूं (Wheat)

इसके अलावा, Union Coop और Lulu जैसे बड़े बाजारों ने हजारों प्रोडक्ट्स पर 50% से 70% तक की छूट देने का भी ऐलान किया है।

नियम तोड़ने पर 10 लाख दिरहम तक का जुर्माना

सरकार ने साफ कर दिया है कि अगर कोई दुकानदार या सप्लायर इन नियमों को तोड़ता है या कीमतों में गड़बड़ी करता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। Federal Decree-Law No. 5 of 2023 के तहत, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 1 मिलियन AED (लगभग 2.25 करोड़ रुपये) तक का भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। बार-बार गलती करने पर दुकान को बंद भी किया जा सकता है। मंत्री Abdulla bin Touq Al Marri ने खुद बाजारों का दौरा शुरू कर दिया है और डिजिटल सिस्टम के जरिए कीमतों पर रियल टाइम नजर रखी जा रही है।

Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.