UAE : नकली मैसेज के जरिए फ्रॉड की कोशिश, TDRA ने जारी किया अलर्ट

Lov Singh4 January 20231 min read1 viewsUAE

फ्रॉड को लेकर चेतावनी जारी

संयुक्त अरब अमीरात में पुलिस अधिकारियों ने एक फ्रॉड को लेकर चेतावनी जारी की है। पुलिस ने बताया है कि कुरियर कंपनियों के द्वारा मैसेज आ रहे हैं जिससे लोगों के साथ ठगी की कोशिश की जा रही है लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सारे मैसेजेस फेक हैं।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

डिलीवरी चार्ज के लिए पेमेंट के लिए लिंक पर क्लिक करा रहे हैं आरोपी

मंगलवार को UAE Telecommunications and Digital Government Regulatory Authority (TDRA) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। इस फ्रॉड के माध्यम से लोगों को डिलीवरी चार्ज के लिए पेमेंट के लिए लिंक पर क्लिक करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

किसी भी लिंक पर न करें क्लिक, जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट का करें इस्तेमाल 

अधिकारियों ने सभी लोगों से निवेदन किया है कि वह किसी भी ऐसे लिंक पर क्लिक ना करें। इसके साथ ही किसी तरह की जानकारी या सेवा के लिए आधिकारिक वेबसाइट की मदद लें। इस मामले में कार्यवाही जारी है।

Share:

Comments

Leave a comment