UAE : वाहन चालकों के लिए अलर्ट, नंबर प्लेट नहीं दिखा तो लगाया जाएगा 90 हज़ार का जुर्माना

Lov Singh28 December 20221 min read48 viewsUAE

यातायात पुलिस ने जारी की चेतावनी

संयुक्त अरब अमीरात में अगर आप वाहन चला रहे हैं तो यातायात नियमों का पालन अनिवार्य है। अबू धाबी पुलिस ने वाहन चालकों के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि सड़क पर वाहन चलाते समय इस बात का ध्यान रखें कि नंबर प्लेट ढके नहीं। इस कारण वाहन के पहचान में परेशानी होती है, यही कारण है कि यह अलर्ट दिया गया है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

बायसाइकिल या कोई भी ऐसी वस्तु न टांगे जिससे नंबर प्लेट ढक जाए

बताते चलें कि अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए अधिकारियों ने कहा है कि अपने वाहन पर बायसाइकिल या कोई भी ऐसी वस्तु न टांगे जिससे नंबर प्लेट ढक जाए। अगर ऐसा होता है तो यह कानून का उल्लंघन है और आरोपी को सजा दी जाएगी।

वाहन मालिक पर Dh400 का जुर्माना लगाया जाएगा

कहा गया है कि Federal Traffic Law के Section 27 “B” के अनुसार वाहन का नंबर प्लेट अगर सही से नहीं दिखता है तो वाहन मालिक पर Dh400 का जुर्माना लगाया जाएगा। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अवश्य की जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment