Unity Small Finance Bank ने अपने फिक्स डिपॉजिट पर बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक 2 करोड़ से कम की रकम पर ब्याज दर का लाभ मिल रहा है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल के टेन्योर पर 4.50% से लेकर 7.00% ब्याज दरों का लाभ दे रहा है। आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक बैंक के द्वारा जारी नई ब्याज दरें 2 मई 2023 से लागू होंगी।

1001 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को बैंक सबसे अधिक 9% ब्याज दर और सीनियर सिटीजन को 9.50% ब्याज दर का लाभ मिल रहा है। आप अपना एफ़डी महज़ 1000 Rs से भी शुरू कर सकते हैं।

इतना मिल रहा है ब्याज दर

  • बैंक 7 से 14 दिनों में परिपक्व होने वाली जमाओं पर 4.50% की ब्याज दर,
  • 15 से 45 दिनों में परिपक्व होने वाली जमाओं पर 4.75% की ब्याज दर,
  • 46 से 60 दिनों की अवधि के जमा पर 5.25% की ब्याज दर और
  • 61 से 90 दिनों की अवधि के जमा पर यह 5.50% की ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

इसके अलावा 91 से 6 महीने के बीच की परिपक्वता वाली जमाओं पर 5.75% का ब्याज दर, 6 महीने और 201 दिनों के बीच की परिपक्वता वाली जमाओं पर अब 8.75% का ब्याज दर, 202-364 दिनों के बीच परिपक्व होने वाली जमा राशि पर 6.75% और 1 वर्ष से 500 दिनों में परिपक्व होने वाली जमा राशि पर 7.35% की ब्याज दर दे रहा है। 501 दिनों की जमा अवधि पर 8.75% ब्याज दर और 502 दिनों से 18 महीने की जमा अवधि पर 7.35% के ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

9% से ज़्यादा का ब्याज मिलेगा इन स्लैब में

  • 18 महीने और 1000 दिनों में परिपक्व होने वाली जमाओं पर 7.40% ब्याज दर,
  • 1001 दिनों में परिपक्व होने वाली जमाओं पर 9% ब्याज दर,
  • 1002 दिनों से 5 वर्षों के जमा पर 7.65% की ब्याज दर और
  • 5 साल – 10 साल में परिपक्व होने वालों के लिए 7.00% ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment

अपना कमेंट दीजिए.