बिहार, झारखंड एवं यूपी के लिए चलेगा वन्दे साधारण एक्सप्रेस, सभी बोगियाँ नन एसी एवं किराया भी रहेगा बेहद कम

Kush Singh3 November 20232 min read3 viewsIndia

भारतीय ट्रेनों में दिवाली एवं छठ के अत्यधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा एक विशेष प्रकार की ट्रेनों को परिचालन करने की योजना बनाई जा रही है, जिसका नाम वंदे साधारण एक्सप्रेस बताया जा रहा है।

वन्दे साधारण एक्सप्रेस से संबंधित सभी मुख्य जानकारियाँ

  • वंदे साधारण एक्सप्रेस श्रेणी में चलाई जाने वाली सभी ट्रेनें  सुपरफास्ट एवं कोई भी बगियां वातानुकूलित नहीं रहेंगे, नॉन एसी बोगियों वाली इस वंदे साधारण एक्सप्रेस ट्रेन का किराया भी अन्य ट्रेनों के मुकाबले काफी कम रहेगा। 
  • भारतीय रेलवे द्वारा वंदे साधारण एक्सप्रेस का संचालन खासकर बिहार झारखंड एवं उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए किया जा रहा है,  क्योंकि देश में सबसे अधिक भीड़ अत्यधिक इन्हीं  रूटों पर देखने को मिल रही है।
GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
VANDE SADHARAN FOR BIHAR UP & JK
VANDE SADHARAN FOR BIHAR UP & JK
  • मिल रही जानकारी के अनुसार भारतीय रेलवे द्वारा इन ट्रेनों को  दिवाली के समीप हरी झंडी दिखाई जा सकती है,  इस ट्रेन के लिए परिचालन के बाद बिहार झारखंड एवं उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों को इन दिनों बड़ी-बड़ी राहत मिलेगी। आईए जानते हैं क्या होगा प्राथमिक रूट
  • मिल रही जानकारी के अनुसार पहले बंदे साधारण एक्सप्रेस  अत्यधिक भीड़भाड़ वाले रूट  मुंबई से दिल्ली,  एवं दूसरी ट्रेन मुंबई सेंट्रल से पटना के लिए चलाने की योजना बनाई गई है,  इसके अलावा भी लगभग पांच अन्य रूट भी  तैयार किए गए हैं जिस पर बंदे साधारण ट्रेन का संचालन किया जाना है।

इसके अलावा भी हावड़ा से  नई दिल्ली,  हैदराबाद से नई दिल्ली,  एर्नाकुलम से गुवाहाटी और ताँबरम से हावड़ा रूट पर  वंदे साधारण एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन के लिए प्रस्ताव दिया गया है।  अब रेल यात्रियों को रेलवे द्वारा आधिकारिक  एलान का प्रतीक्षा है।

Share:

Comments

Leave a comment