UAE का ग्रीन वीजा एक ऐसा 5 साल का रिन्यू होने वाला रेजिडेंसी परमिट है जो आपको खुद की स्पॉन्सरशिप पर यूएई में रहने की इजाज़त देता है। यानी आपको किसी कंपनी या लोकल एम्प्लॉयर की जरूरत नहीं होती।
ये वीजा उन लोगों के लिए है जो प्रोफेशनल हैं, फ्रीलांसर हैं, या खुद का छोटा बिज़नेस चलाते हैं। इसका मकसद टैलेंटेड लोगों को यूएई लाना और यहां की इकॉनमी को मजबूत बनाना है।
कौन ले सकता है ये वीजा?
तीन तरह के लोग इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं:
1. Skilled Employees (कुशल कर्मचारी)
-
UAE में जॉब होनी चाहिए
-
Ministry of Human Resources (MoHRE) द्वारा तय किए गए Skill Level 1, 2 या 3 में होना चाहिए
-
कम से कम ग्रेजुएट (Bachelor’s Degree)
-
सैलरी: कम से कम AED 15,000 (लगभग ₹3.40 लाख) हर महीने
2. Freelancers / Self-employed (फ्रीलांसर/स्वरोज़गार वाले)
-
MoHRE से फ्रीलांस परमिट ज़रूरी
-
ग्रेजुएट या डिप्लोमा जरूरी
-
पिछले दो सालों में सालाना इनकम कम से कम AED 360,000 (~₹82 लाख) या फिर फाइनेंशियल प्रूफ
3. Small Investors / Partners (बिजनेस करने वाले या निवेशक)
-
लोकल कंपनी में कम से कम AED 1,000,000 (~₹2.3 करोड़) का निवेश
-
इंवेस्टमेंट के दस्तावेज़ और रेगुलेटरी अप्रूवल जरूरी
ग्रीन वीजा के फायदे
-
खुद की स्पॉन्सरशिप – किसी कंपनी की ज़रूरत नहीं
-
5 साल की वैलिडिटी, रिन्यू कर सकते हैं
-
फैमिली स्पॉन्सरशिप – पत्नी, बच्चे (लड़के 25 साल तक), अनमैरिड बेटियां किसी भी उम्र में
-
वीजा खत्म होने के बाद 6 महीने की ग्रेस पीरियड
-
मल्टीपल एंट्री और ई-विजा सुविधा
कैसे करें अप्लाई?
ऑनलाइन पोर्टल से (ICP या GDRFA)
-
साइट पर लॉग इन करें
-
“Green Residency issuance service” चुनें
-
अपनी कैटेगरी सिलेक्ट करें
-
डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें (पासपोर्ट, डिग्री, कॉन्ट्रैक्ट आदि)
-
फीस भरें –
-
वीजा: AED 200
-
एंट्री परमिट: AED 500
-
अन्य चार्जेज़ (Dirham): AED 20
-
-
मेडिकल टेस्ट और बायोमेट्रिक
-
ई-विजा और Emirates ID बनवाएं
ऑफलाइन – Amer या Happiness Center पर जाकर
-
डॉक्यूमेंट्स ले जाएं
-
एप्लिकेशन भरवाएं
-
बायोमेट्रिक और फीस के बाद प्रोसेस
टाइम: लगभग 2 से 4 हफ्ते लगते हैं।
क्यों है ये वीजा खास?
ये वीजा आपको यूएई में आज़ादी से काम करने, परिवार को साथ रखने और लंबे समय तक वहां बसने का मौका देता है बिना किसी कंपनी के भरोसे। अगर आप फ्रीलांसर हैं, या बढ़िया सैलरी वाली नौकरी करते हैं, या छोटा बिज़नेस चला रहे हैं ग्रीन वीजा आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है।




