35 वर्षीय महिला की कोर्ट में की गई पेशी

दुबई कोर्ट में एक महिला की पेशी की गई है जो अवैध तरीके से कामगारों की नियुक्ति की प्रक्रिया को अंजाम देती थी। कहा गया है कि 35 वर्षीय महिला Egypt की है और वह घरेलू कामगारों की नियुक्ति प्रक्रिया में मदद करती थी, लेकिन बाद में पता चला कि वह बिना परमिट के ही घरेलू कामगारों की नियुक्ति करवाती थी।

महिला ने अपनी सफाई में कहा कि वह वह केवल मेडिएटर है कोई डायरेक्ट रिक्रूटर नहीं

हालांकि, जब महिला से इस बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि वह केवल मेडिएटर है कोई डायरेक्ट रिक्रूटर नहीं। महिला ने जांच में बताया है कि हम केवल लोगों को काम की जानकारी देते थे, जो भी लोग देश में विजिट वीजा पर आते हैं उन्हें काम से जुड़े डिटेल दिए जाते हैं।

महिला नहीं है आरोपी

महिला के वकील ने बताया कि महिला ने लोगों को विदेश से काम के लिए नहीं बुलाया था। वह केवल उन लोगों की मदद कर रही थी जो लोग उससे जॉब के बारे में पूछते थे। महिला ने कई Philippines और Myanmar के कामगारों को जॉब दिला दिया है जो विजिट वीजा पर हैं। जॉब मिलने के बाद विजिट वीजा को रेसिडेंट वीजा में बदल दिया जाता है। महिला को इस मामले में आरोपी साबित नहीं किया गया है।

 

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।