स्पॉन्सर के घर में सोने के गहने, मोबाइल फोन और पैसे चुराने के बाद घर में आग लगा कर भाग गई कामगार, पुलिस ने पकड़ा
पुलिस ने एक महिला प्रवासी को गिरफ्तार किया
मिली जानकारी के अनुसार ओमान के Al Dakhiliyah Governorate में पुलिस ने एक महिला प्रवासी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला जहां काम करती थी वहीं उसने चोरी की।

जहां काम करती थी वहां से सोने के गहने, मोबाइल फोन और गहने चुराने के बाद वहां घर में आग लगा दी
बताते चलें कि महिला जहां काम करती थी वहां से सोने के गहने, मोबाइल फोन और पैसे चुराने के बाद वहां घर में आग लगा दी। वह देश से भागने की फिराक में थीं लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। आरोपी महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली गई है।



