एक भारतीय कामगार की मृत्यु सऊदी अरब में हो गई थी। लेकिन उसका शव भारत नहीं पहुंच सका था। भारतीय कामगार का नाम तालिब अली था। 40 वर्षीय तालिब अली की मौत सऊदी में एक दुर्घटना में हो गई थी। वह अपने घर में अकेला कमाने वाला सदस्य था।

उसकी मौत की खबर सुनकर परिवार वालों के बीच एक मातमी सन्नाटा छा गया। हालांकि परिवार वाले उसके शव को मंगवाने का प्रयास में लगे रहे। लेकिन बीच में कोरोना वायरस के कारण फैली महामारी के कारण तालिब की बॉडी को वहीं रख दिया गया।

करीब चार महीने के बाद शुक्रवार को तालिब का मृत शरीर भारत पहुंचा। वह गोरखपुर के पिपरा कनक गांव का रहने वाला था। वह सऊदी की एक कंपनी में काम करते थे। उनकी मौत 14 फरवरी को हुए एक हादसे में हो गई थी।GulfHindi.com

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment