आने वाले दिनों में कई स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। अगर आप कम कीमत में किफायती स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आसानी से खरीद सकते हैं। iQOO Z10 को जल्द ही देश में लॉन्च किया जाएगा। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट और मीडियाटेक के Dimensity 8400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इसमें 6.78-इंच की 1.5के ओएलइडी स्क्रीन हो सकता है। इसकी कीमत 20 हज़ार रुपए हो सकती है।
क्या होगी इस स्मार्ट फोन की कीमत?
iQOO Z10x स्मार्टफोन को 11 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। यह Dimensity 7300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इसमें 6,500mAh battery हो सकता है। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसे कंसीडर कर सकते हैं। इसकी कीमत 14,999 रुपये हो सकती है।
Vivo V50e को भी भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है इस स्मार्ट फोन को भारत में 10 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। वहीं इस 5जी फोन में 5,600एमएएच बैटरी मिल सकती है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी। इसमें बेहतरीन बैटरी बैकअप मिलता है।