रमजान के महीने में अलग-अलग इलाकों में भिखारी की संख्या बढ़ती हुई दिखती है जिस पर काबू पाने के लिए आंतरिक मंत्रालय के अधिकारियों के द्वारा जांच की जाती है। दरअसल रमजान के दिनों में निवासी और प्रवासियों के भावनाओं का फायदा उठाकर उनके साथ ठगी की जाती है।

जांच में गिरफ्तार किए गए 11 भिखारी
बताते चलें कि आंतरिक मंत्रालय की तरफ से की जा रही इस जांच में करीब 11 भिखारी को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी प्रवासी हैं। इनके 8 महिलाएं और 3 पुरुष हैं जो कि अरब और एशिया के रहने वाले हैं। आंतरिक मंत्रालय की जनरल डिपार्टमेंट ऑफ सिक्योरिटी रिलेशन एंड मीडिया के द्वारा इस गिरफ्तारी को लेकर बयान जारी कर दिया गया है।
अधिकारियों ने कहा है कि इनमें से कई लोग विजिट वीजा और फैमिली रेजिडेंस विजा पर कुवैत में आए थे। आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है और उन कंपनियों की विचार शुरू कर दी गई है जो विजिट विजा पर प्रवासियों को नौकरी प्रदान कर रहे हैं।





